Advertisement

भारतीय युवा कांग्रेस सोशल मीडिया यूथ कांग्रेस लखनपुर के ब्लॉक संयोजक बनाये गए मक़सूद हुसैन कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त

प्रभा आनंद सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/ सरगुजा// भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कुमार कोलकुंडा, छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी एकता ठाकुर, सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी वैभव वालिया, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री पूर्णचन्द्र पाढ़ी, सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक व छत्तीसगढ़ प्रभारी के के शास्त्री व चेयरमैन अनूप वर्मा जी के अनुसंशा पर सरगुजा संभाग के सोशल मीडिया यूथ कांग्रेस के लखनपुर ब्लाक संयोजक के पद पर मक़सूद हुसैन की नियुक्ति की गयी है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव,लखनपुर ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, aipc संभाग समन्वयक रणविजय सिंह देव,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव की सहमति से की गई है। इससे पहले मक़सूद हुसैन आईटी सेल लखनपुर ब्लॉक अध्यक्ष और आईटी सेल जिला महासचिव के पद पर कार्य कर रहे थे। उनकी इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और पूरे छेत्र में हर्ष की लहर है।इस नियुक्ति पर मक़सूद हुसैन ने पार्टी के शीर्ष नेताओं मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, स्वास्थ्य व पंचायत मंत्री टी एस सिंह देव , आदित्येश्वर शरण सिंह देव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सिंह सहित सभी लोगो का आभार जताया है और कहा कांग्रेस पार्टी ने जो भी कार्य उन्हें दिया है वो मजबूती से उनका दायित्व निर्वहन करेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47