Advertisement

जल जीवन मिशन के कार्यों का तेजी से हो रहा क्रियान्वयन : मिशन संचालक ने बलौदाबाजार जिले में प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की


रायपुर.लोकस्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों को तेजी गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में संचालक, जल जीवन मिशन एस. प्रकाश ने विगत दिवस बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सर्किट हाउस में जल जीवन के मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सहायक अभियंताओं से उनके प्रभार क्षेत्र में रेट्राफिटिंग, एकल ग्राम योजना आदि कार्यों के डीपीआर बनाने एवं उनकी तकनीकी स्वीकृति हेतु आगामी 9 मई तक पूरा करने के निर्देश दिए। प्रकाश ने सभी एसडीओ को एक दिवस के भीतर एक-एक मॉडल योजना बनाकर अधीक्षण अभियंता से अनुमोदन कराकर अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होेंने बैठक में कलेक्टर बलौदाबाजार की उपस्थिति में जिले के स्कूल और आंगनबाड़ियों में रनिंग वॉटर के कार्यों पर विस्तृत चर्चा कर अधिकारियों को सभी कार्य जून माह में पूर्ण कर ऑनलाईन अपलोड करने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मिशन संचालक एस. प्रकाश ने पलारी विकासखंड के ग्राम हरिनभट्ठा में रेट्रोफिटिंग योजना के अंतर्गत घरों में दिए जा रहे नल कनेक्शनों का निरीक्षण किया और कार्यों में उपयोग में लायी जा रही सामग्रियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम के सरपंच और ग्रामवासियों से योजना संबंधित विस्तृत चर्चा की और उनसे कार्य की प्रगति और उसकी गुणवत्ता संबंधित जानकारी ली तथा स्कूल और आंगनबाड़ी में रनिंग वॉटर की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। श्री प्रकाश ने ग्राम कौवाडीह में निर्माणाधीन क्रेडा के कार्यों का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात् ग्राम हरदी स्थित एनीकट स्थल का भी निरीक्षण किया। इस एनीकट के समीप 6.35 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होने वाले खरवे समूह ग्राम जल प्रदाय योजना द्वारा 8 ग्रामों को जल प्रदाय किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस योजना में और अधिक ग्रामों को जोड़ा जाए, जिससे इस योजना का लाभ अधिक से अधिक ग्रामवासियों को मिल सके। बैठक में प्रमुख अभियंता टी.जी. कोसरिया, मुख्य अभियंता और अतिरिक्त मिशन संचालक ए.के. साहू, मुख्य अभियंता अभिषेक वाजपेयी, अधीक्षण अभियंता सहित कार्यपालन अभियंता उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57