Advertisement

संभागायुक्त कावरे ने किया कलेक्टर सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण

संभागायुक्त कावरे ने किया कलेक्टर सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण

आम लोगों के राजस्व संबंधी आवेदनों का समय-सीमा पर निराकरण करने के दिए निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बेमेतरा – संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज जिला कार्यालय कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होनें खनिज विभाग, आबकारी, तहसील कार्यालय और जिला पंचायत सहित अन्य कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कर कर्मचारियों से भी बातचीत की। उन्होंने आम लोगों के राजस्व संबंधी आवेदनों का समय-सीमा पर निराकरण सुनिश्चित करने तथा कार्यालय में प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने आवेदनों के निराकरण की स्थिति, कार्यालय प्रबंधन, साफ-सफाई का भी जायजा लिया और अपूर्ण अभिलेखों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खनिज की लम्बी अवधि से कैश बुक का संधारण नहीं होने पर नाराजगी जतायी और उसे ठीक करने निर्देश दिए। लापरवाह कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने कहा और समय पर सभी कर्मचारियों को कार्यालय आने के निर्देश दिए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को समय पर मिले और उन्हें भटकना न पड़े।
कमिश्नर ने तहसील कार्यालय के समस्त रिकार्ड रूम का मूल्यांकन करने तथा राजस्व प्रकरणों, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि को तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी उपस्थित थे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुश्री सुरुचि सिंह ने लंबित प्रकरणों का निराकरण के साथ ही सीमांकन, भू-आवंटन, भू-अर्जन आदि के संबंध में संभागायुक्त को अवगत कराया।
तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रूम देखा और उसे व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील परिसर को हरा-भरा करने, वाहन पार्किंग, साफ-सफाई बेहतर से बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून भू-शाखा, वीसी कक्ष सहित अन्य शाखाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने कोटवारों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने को भी कहा। इसके साथ तहसील में बिना ड्रेसकोड के भृत्य दिखाई देने पर अधिकारियों को ड्रेसकोड का पालन कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कार्यालय में स्टाफ की उपलब्धता संबंधी जानकारी ली। उन्होंने न्यायालयीन कार्यों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने को कहा। संभागायुक्त कावरे ने जिला पंचायत बेमेतरा के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, साथ ही विभिन्न योजना के अलग-अलग बैंकों में खाता होने के संबंध में वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57