Advertisement

बेमेतरा विधानसभा में प्रारंभ हुआ बूथ चलो अभियान, शामिल हुए नगरी निकाय मंत्री शिव डहरिया

बेमेतरा विधानसभा में प्रारंभ हुआ बूथ चलो अभियान, शामिल हुए नगरी निकाय मंत्री शिव डहरिया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बेमेतरा – बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रांका एवं नगर के वार्ड सिघौरी सहित ग्राम भोईनाभाठा में आयोजित बूथ चलो अभियान के अंतर्गत प्रभारी नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, विधायक चंद्रपुर रामकुमार यादव, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम छत्तीसगढ महतारी की तौलचित्र में माल्यार्पण कर राजकीय गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिव डहरिया ने कहा कि वास्तव में भूपेश बघेल के सरकार बनने के बाद आज हमारे पुरखों ने जो सपना देखा था छत्तीसगढ़ का वह पूरा हुआ हैं। विधायक आशीष छाबड़ा के मांग पर नगरीय प्रशासन मंत्री ने नगर पालिका परिषद बेमेतरा के लिए 2 करोड़ रुपए दिए जाने की घोषणा की, जिससे नगर में विभिन्न विकास कार्यों को गति मिल सकें।छत्तीसगढ़ सरकार की साढ़े चार वर्षो की तारीफ करते हुए विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता हैं, लेकिन हमारे अन्नदाता कर्ज में डूबे हुए थे, मजदूर लगातार पलायन कर रहे थे। छत्तीसगढ़ बनने के बाद भी ना किसान को ना मजदूरों को ना महिलाओं को ऐसा कोई काम मिला जिससे उनके जीवन में कोई परिवर्तन आए। आप सभी को आपको याद होगा स्व. नंदकुमार पटेल ने परिवर्तन यात्रा निकाली थी, वह परिवर्तन यात्रा सरकार के परिवर्तन की नहीं बल्कि लोगों के जीवन में परिवर्तन आए, वह उसका उद्देश्य था। हमारे पूर्वज कहते थे छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा की भरमार हैं, यहां पर शिक्षा, स्वास्थ्य, जंगल सबका लाभ लोगों को मिलना चाहिए। लेकिन 15 साल तक लोगों को लगा ही नहीं कि छत्तीसगढ़ में उनकी कोई हिस्सेदारी हैं। केवल चावल वाला बाबा मिला, जिसने नान खदान धान सभी घोटाला किया हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने जो कहा सो किया की नीति कर जनता से किए हर वादे को किया हैं, इन साढ़े चार साल में प्रदेश की जनता ने भूपेश बघेल सरकार को हर वर्ग के साथ न्याय करते देखा हैं। किसान, मजदूर, आदिवासी, युवा सभी के साथ कांग्रेस सरकार ने न्याय करने न्याय योजना चलाया हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी कृषि मजदूर न्याय योजना से लोगों के जीवन स्तर में परिवर्तन ला रही हैं, महिला स्वावलंबन की ओर बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कुशल नीति के कारण प्रदेश में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिला सशक्तीकरण को बढ़ाने के लिए कांग्रेस सरकार ने स्वसहायता समूह के बहनों के लिए 13 हजार करोड़ ऋण माफ किए हैं, जिससे महिलाएं आत्मविश्वास के साथ काम कर रही हैं। आत्मसम्मान के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं, हमारे पुरखों का सम्मान बढ़ा है, अपने तीज-त्योहारों, छत्तीसगढ़िया संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम हमारी सरकार ने किया हैं। हम लगातार आम जनता से किए वायदों को पूरा कर रहें हैं। किसानों की कर्जमाफी, सिंचाई कर माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए किसानों की उपज का उचित मूल्य देने के वादे, हाफ बिजली बिल, लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी, लघु वनोपजों का मूल्य संवर्धन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के जरिए आर्थिक सहायता देने, गोधन न्याय योजना के जरिए गोवंश की रक्षा के साथ आय के नए साधन उपलब्ध कराने जैसे काम हमारी सरकार ने किए हैं। छत्तीसगढ़ में गौठानों को रुरल इंड्रस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा हैं, इसके लिए रीपा योजना शुरू की गई हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना को साकार करने का काम हमारी सरकार ने किया हैं। ग्रामीण महिलाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास की मुस्कान, ग्रामीणों का हमारी योजनाओं के प्रति बढ़ता विश्वास हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि हैं। इस अवसर पर अवनीश राघव पूर्व अध्यक्ष, टीआर जनार्दन, सुमन गोस्वामी अध्यक्ष शहर कांग्रेस अध्यक्ष बेमेतरा, लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, शकुंतला मंगत साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा, शशिप्रभा गायकवाड़ सदस्य जिला पंचायत बेमेतरा, मिथलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा, सिद्धिक खान सभापति जनपद बेरला, रामकिसून साहू, राजकुमार बंजारे, रामखिलावन साहू, बसंत जोशी, मंगत साहू, ललित विश्वकर्मा जिला महामंत्री, मनोज शर्मा, आशीष राम ठाकुर, रश्मि मिश्रा, राजा वर्मा, जोगिंदर छाबड़ा, कन्हैया वर्मा, महेत्तर वर्मा, मनोज गायकवाड, अशोक वर्मा, नीलेश वैष्णव, योगेश जांगड़े, किरण वर्मा, जया साहू, रीता पाण्डे, प्रकाश साहू, सीताराम यदु, श्रीराम यदु, कमल साहू, लक्ष्मण साहू, मनोज साहू, जयराम साहू, जनता साहू, राजू साहू, तारकेस्वर साहू, चित्रेंद्र वर्मा, रमा साहू, रूबी सलूजा, ध्रुव रजक, चंदू शीतलानी, शंकर चौहान, धरम वर्मा, दाउराम वर्मा, नारायण साहू, सुरेंद्र वर्मा, कुमार वर्मा, तुम्मन साहू, हिरेंद्र मिश्रा, बाजारू यादव, पप्पु साहेब, वाहिद रवानी, शिरीष शर्मा, जितेन्द्र ढीमर, दिलेश्वर साहू, रवि गुप्ता सहीत बडी संख्या पदाधिकारीगण, सदस्यगण, ग्रामवासी, नगरवासी उपस्थित रहें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57