Advertisement

मोदी सरकार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज पूरे प्रदेश में महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन


संजू रजक/ ब्यूरो चीफ/ सरगुजा/अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज पूरे प्रदेश में महंगाई व मोदी सरकार के खिलाफ जगह जगह प्रदर्शन किए जा रहे है।


केंद्र सरकार की विफताओ को लेकर रआज प्रदेश भर में कांग्रेस के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है,इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अपने निवास अम्बिकापुर में धरने पर बैठे जिसमे केंद्र सरकार की विफताओ को बताते हुए खाद्य मंत्री ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला,खाद्य मंत्री भगत ने बताया कि केन्द्र सरकार की जंबूरयु नीति जिसमे महंगाई आसमान छू रही है जिससे देश की जनता का हाल बेहाल है,जिसमे मोदी सरकार अपनी आँख बंद कर रखी है,और सरकार गरीबो और आम जनता का ध्यान नही दे रही है।



डीजल पेट्रोल व खाद्य तेल के दामो सहित घरेलू गैस के दाम आसमान छू रहा है,केंद्र में बैठी मोदी सरकार देश की जनता को परेशान करने का काम कर रही है,साथ ही मंत्री भगत ने बताया कि देश के चंद उद्योग पतियो को लाभ पहुचाने के लिए लगातार महंगाई बढ़ रहा है और उनके उद्योग पति और मालामाल हो रहे है और देश की जनता और कंगाल होते जा रही है जिसके खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है,और मोदी सरकार का ध्यान आकर्षित कर तत्काल देश मे महंगाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर एक दिवसीय प्रदर्शन कांग्रेस के द्वारा किया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47