Advertisement

सुपर कम्पोस्ट बनाने के लिए गोठानों में डिकम्पोजर की तैयारी शुरू

प्रभा आनंद सिंह यादव /ब्यूरो चीफ /सरगुजा//राज्य शासन के मंशानुरूप कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले के गोठानो में अतिशेष खाद से सुपर कंपोस्ट बनाने के लिए समूह की महिलाओं द्वारा डिकम्पोजर तैयार करना शुरू हो गया है। गुड़ और गोबर के मिश्रण से महिलाएं तैयार करेंगी खरा वर्मी खाद जो पौधों के लिए फूड सप्लीमेंट का काम करेगा। इसके साथ ही भूमि की उर्वरा को भी बनाए रखने में सहायक होगा ।

गोबर से सुपर कम्पोस्ट बनाने के पहले चरण में वेस्ट डी – कंपोजर तैयार करना जरूरी है। डी कंपोजर तैयार करने के लिए वैज्ञानिक डॉ प्रशांत शर्मा एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा सभी जनपदों के गोठान समिति से जुड़े समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है जिससे महिलाओं ने गोठान में डिकंपोजर तैयार करना शुरू कर दिया है। गोबर और डिकंपोजर के मिश्रण को 40-45 दिन में सुपर कम्पोस्ट तैयार हो जाएगा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ऐसे बनेगा सुपर कम्पोस्ट- सबसे पहले डिकंपोजर घोल तैयार करने के लिए 200 लीटर पानी मे 2 किलो गुड़ एवं एक शीशी वेस्ट डीकंपोजर मिलाकर घोल तैयार किया जाता है। इस घोल को 3 से 7 दिन तक प्रतिदिन दो बार दो मिनट तक लकड़ी की छड़ी से हिलाकर रखा जाता है। डिकंपोजर घोल में 9 से 10 गुना पानी मिलाकर 20-25 दिन पुराने 15 किलो गोबर में 200 लीटर घोल को छिड़ककर अच्छी तरह से मिला दिया जाता है। गोबर को 7 से 15 दिन तक तिरपाल या पैरा से ढक कर रखा जाता है ताकि 60 प्रतिशत तक नमी बनी रहे। डी कंपोजर घोल मिलाये जाने की प्रक्रिया आवश्यकतानुसार 3 से 4 बार दोहराई जाती है। डिकंपोजर घोल मिलाये जाने के 40 से 45 दिन बाद जैविक खाद तैयार हो जाता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47