Advertisement

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने मोदी के खिलाफ किया प्रदर्शन

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़विश्रामपुर*- देश में बेतहाशा बढ़ती महंगाई के विरोध में बस स्टैंड परिसर में युंकाईयों ने केंद्र सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया। युवा काँग्रेस नगर अध्यक्ष दानिश खान और जिला महासचिव हिमांशु सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने हाथों में महंगाई विरोधी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित युवा काँग्रेस प्रदेश महासचिव अनुपम फिलिप ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियाँ जिम्मेदार हैं। देश में हर वस्तु की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ गयी है। ब्लॉक काँग्रेस सचिव धर्मेंद्र सिंह डीके ने कहा कि भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति थी। आज मोदी सरकार ने केवल सात सालों में देश को 116 वें पायदान में लाकर पटक दिया है। ये आर्थिक दुर्दशा अब घर घर पहुँच गयी है।
जिला महासचिव हिमांशु सिंह ने कहा कि दैनिक उपयोग के वस्तुओं के दाम में दोगुनी बढ़ोत्तरी हो गयी है। अब हर घर का बजट बिगड़ चुका है। केंद्र सरकार को यथाशीघ्र महंगाई नियंत्रण के कदम उठाने चाहिए। युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष दानिश खान ने कहा कि बढ़ती महंगाई से युवा वर्ग हर तरह से हलाकान है। शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, इंटरनेट आदि की बढ़ती महंगाई से युवा त्रस्त हैं।
कार्यक्रम में मो. मुस्तफ़ा, शिशिर लेंका, अजित यादव, जगराज सिंह, प्रियांश तिवारी, ठाकुर आकाश प्रताप, सौरभ पोर्ते, सौरभ यादव, सौरभ कुमार, तारिक़ अज़ीज़, रितेश दास, ध्यान प्रकाश, अमन कुमार, संस्कार मिश्रा, तारिक अनवर आदि शामिल रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47