Advertisement

गरियाबंद:मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र में गांव से लेकर नगर तक मंहगाई के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ छल किया है, मंहगाई से आम आदमी बेहद परेशान – संजय नेताम

ग्रामीण क्षेत्रो के गांवो मे भी ग्रामीणो ने हाथो मे पोस्टर लेकर मोदी सरकार का विरोध प्रदर्शन किये

आज शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश मे बढ़ती मंहगाई के विरोध मे केन्द्र के मोदी सरकार के खिलाफ मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र मे जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया, पहली बार देखने को मिला की वनांचल क्षेत्रो के ग्राम शोभा, गोना, गौरगांव, भुतबेड़ा, गरीबा, उदंती अभ्यारण्य के टाईगर रिजर्व के ग्रामो के साथ तहसील मुख्यालय मैनपुर, गोहरापदर, अमलीपदर, उरमाल, देवभोग पूरे बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र मे जहां एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने घरो के सामने धरना प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया वही ग्रामीण अंचलो मे ग्रामीणो ने स्वमेव अपने घरो के सामने धरना प्रदर्शन किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्ग निर्देशानुसार बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन गोहरापदर में कांग्रेसियों की ओर से खाली गैस सिलेंडर को ऊपर उठा कर मोदी सरकार होश में आओ,, खाद्य तेल के दाम कम करो,,मोदी सरकार शर्म करो पेट्रोल डीजल के दाम कम करो ऐसे तख्ती लिए हुए मोदी सरकार को जमकर कोसा गया। इस धरने में मुख्य रूप से नवनियुक्त जिला गरियाबंद एकीकृत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तपेश्वर ठाकुर,जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य लीलाधर साहू,सेवादल अध्यक्ष मेघराम बघेल, एनएसयूआई प्रदेश सह सचिव जागेश्वर पांडे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज पांडे, एनएसयूआई जिला महासचिव धर्मेंद्र बघेल, राजेश जगत, राजू मंडावी सहित तमाम कांग्रेसी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने मोदी सरकार को जमकर कोसते हुए कहा कि वादा तो लोगों की आय बढ़ाने का था। लेकिन यहां तो आवश्यक वस्तुओं के भाव बढ़ा रहे हैं। देश भर में पेट्रोलियम उत्पादों खाद्य पदार्थों सहित प्रत्येक आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती महंगाई ने जनसामान्य के जनजीवन को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57