Advertisement

कलेक्टर ने किया अडची गोठान का निरीक्षण सुपर कम्पोस्ट बनाने शीघ्र तैयारी शुरू करने के निर्देश

प्रभा आनंद सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ/ सरगुजा// कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने रविवार को अम्बिकापुर जनपद अंतर्गत अडची गोठान का निरीक्षण कर विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने गोठान में अतिशेष गोबर का सुपर कम्पोस्ट बनाने किसी प्रकार की तैयारी नही करने पर जनपद एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को सुपर कम्पोस्ट बनाने शीघ्र तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गोठान पिछले हिस्से में स्थित बड़े गड्ढे को खुदाई कराकर बांध बनाने के निर्देश दिए ताकि वर्षा का पानी बहकर बेकार न जाए। उन्होंने वर्षा जल का अधिक से अधिक संचय कर सिंचाई के लिए उपयोग करने कहा। इसी प्रकार गोठान में आवारा पशुओं के प्रवेश रोकने के लिए गोठान के चारो ओर बांस का घेरावा करने के निर्देश दिए। ज्ञातव्य है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार गोठानो में अतिशेष गोबर से सुपर कम्पोस्ट बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। 25 जून तक सुपर कम्पोस्ट बनाकर पैकिंग करने का लक्ष्य है। इस मौके पर जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह, जनपद सीईओ एसएन तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47