Advertisement

कुपोषित बच्चों के घर जाकर बता रहे सही खानपान और जीवनशैली के तरीके

रायगढ़ : कुपोषित बच्चों के घर जाकर बता रहे सही खानपान और जीवनशैली के तरीके

कलेक्टर सिन्हा के निर्देश पर कुपोषित बच्चों और गर्भवती माताओं के घरों में चल रहा गृह भेंट अभियान

20 जुलाई से हुआ शुरू, 30 जुलाई तक रहेगा जारी

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

जिले में कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य की देखभाल और मॉनिटरिंग के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर 20 जुलाई से पूरे जिले में गृह भेंट अभियान शुरू किया है। यह अभियान अगले 30 जुलाई तक चलेगा।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने पिछले दिनों महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कुपोषित बच्चों के घर जाकर गृहभेंट करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि कुपोषण से निकालने के लिए प्रभावित बच्चों के पालकों को सही खानपान और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दें। जनप्रतिनिधियों को भी इसमें शामिल करें। कुपोषित बच्चा नियमित रूप से पोषण आहार ले, इसकी मॉनिटरिंग करें। इसके साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का फॉलोअप लेने और उन्हें भी स्वास्थ्य संबंधी सलाह देने के निर्देश दिए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग टी.के.जाटवर ने बताया कि कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देशानुसार जिले में चिन्हांकित 0-6 वर्ष तक के कुपोषित बच्चों के घरों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका जाकर सही पोषण आहार, स्वास्थ्य जांच संबंधी जानकारी दे रही हैं। साथ ही गर्भवती महिलाओं से भी भेंट कर उन्हें नियमित एएनसी चेकअप, पोषण आहार, सुरक्षित और संस्थागत प्रसव के तरीके और लाभ बता रही हैं। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई से गृह भेंट अभियान की शुरुआत हुई है, जो आगे 30 जुलाई तक जारी रहेगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05