Advertisement

मैनपुर ब्लाॅक में जल जीवन मिशन का हाल-बेहाल, घरों के सामने नल कनेक्शन लगा दिया गया है लेकिन अब तक टंकी निर्माण कार्य अधुरा

मैनपुर ब्लाॅक में जल जीवन मिशन का हाल-बेहाल, घरों के सामने नल कनेक्शन लगा दिया गया है लेकिन अब तक टंकी निर्माण कार्य अधुरा

पाईप लाईन बिछाने के नाम पर गांव गांव गड्ढा खुदाई कर सही ढंग से नही पाटने से बारिश में लोग हो रहे है दुर्घटना के शिकार

जल जीवन मिशन पाईप लाईन के नाम पर गांवो में कई स्थानों पर सी.सी.रोड और सडकों को खोद डाला ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत

मैनपुर – गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना का हाल बेहाल है सरकार ने ग्रामीणों के घरो तक शुध्द पेयजल पहुचाने करोडो रूपये की राशि जारी किया है, लेकिन निर्माण एजेंसियों और संबधित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के स्थानीय अधिकारियों के लापरवाही के कारण इसका लाभ अब तक ग्रामीणों को नही मिल रहा है गांव गांव पाईप लाईन बिछाकर घरों के सामने नल का स्टैण्ड लगाकर टोंटी लगाया गया है, लेकिन इन टोटीयों में पुरा गर्मी बीत जाने के बाद एक बूद पानी नही आया है और तो और अब तक टंकी निर्माण कार्य भी पुरा नही हो पाया है, जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय बैठक में लगातार इस योजना के तहत कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया जा रहा है लेकिन इसका असर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों पर नही पड़ रहा है, और तो और संबधित निर्माण एजेंसी द्वारा कई स्थानो पर कार्य बंद कर दिया गया है आधा अधुरा कार्ड और गांव गांव पाईपलाईन बिछाने के नाम पर जगह जगह सी.सी रोड से लेकर गांव के सडको को खुदाई कर छोड दिया गया है जो बारिश के इन दिनो में दुर्घटना के कारण बन रहे है, क्षेत्र के लोगो ने मुख्यमंत्री भूपेष बघेल , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार एंव गरियाबंद जिला के कलेक्टर आकाश छिकारा से मांग किया है कि जल जीवन मिशन के कार्यो में तेजी लाई जाए और लापरवाही बरतने वाले निर्माण एजेंसी सहित सबंधित जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही किया जाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

ज्ञात हो कि मैनपुरकला में टंकी निर्माण कार्य पिछले एक वर्षो से अधुरा है और जगह जगह पाईप लाईन टोंटी बस लगा दी गई है उसके बाद कार्य अधुरा छोड दिया गया है, इसी तरह नवमुडा में टंकी का रंग रोंगन कर ऐसा दिखाया जा रहा है जैसा कि इस टंकी से गांव में पानी सप्लाई हो रहा है लेकिन गांव अब तक पानी सप्लाई नही होने से ग्रामीणो में भारी नाराजगी देखने को मिल रहा है पिछले दिनो ग्रामीणो ने इस मामले को लेकर गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत को भी मांगपत्र सौपकर नल जल योजना को प्रारंभ करवाने की मांग किया है मैनपुर के नजदीक ग्राम भाठीगढ में अब तक टंकी निर्माण कार्य 05 प्रतिशत भी नही हो पाया है और गर्मी के पहले ही घरो के सामने पाईप लाईन बिछाकर स्टैण्ड बना दिया गया है और टोंटी लगा दिया गया है, गांव में सी.सी रोड से लेकर कई स्थानों में पाईपलाईन के नाम पर खुदाई कर छोड दिया गया है, लेकिन अब तक उसे ढंग से नही पाटने के कारण लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है और इन दिनो भाठींगढ में कांवर यात्रा के तहत बडी संख्या में श्रध्दालु पहुच रहे है कभी कोई गंभीर दुर्घटना घटती है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।

मुडगेलमाल में पाईपलाईन बिछाने के नाम पर गांव में जगह जगह गड्ढा कर छोड दिया गया है लोगो की जान जोखिम में

मैनपुर विकासखण्ड के मुडगेलमाल के ग्रामीणो ने बताया कि सबसे ज्यादा मुडगेलमाल में पाईपलाईन बिछाने के नाम पर सी.सी रोड और गांव में जगह जगह गढ्ढा खुदाई कर छोड दिया गया है आए दिनो लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है, लेकिन कई बार इसकी शिकायत संबधित अधिकारियों से कर चुके है लेकिन कोई ध्यान देने वाला नही है, यहा के ग्रामीणो में भारी नराजगी और गुस्सा देखने को मिल रहा है।
विधायक पुजारी ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजना पर पतीला लगाने में लगे है अफसर

बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डमरूधर पुजारी ने जल जीवन मिशन योजना के तहत चल रहे कार्यो से बेहद नाराज़ है उन्होने कहा कि निर्माण कार्यो में लेट लतीफी के चलते इस योजना का लाभ ग्रामीणो को नही मिल रहा है, केन्द्र के नरेन्द्र मोदी सरकार ने 15 अगस्त 2019 को इस योजना का शुरूआत किया था यह मिशन देश के सभी सुदूर गांवो के हर घर तक शुध्द पेयजल पहुचाने का लक्ष्य है लेकिन अफसर शाही के चलते सरकार के इतना महत्वपूर्ण योजना में पतीला लगाया जा रहा है।
भाठीगढ के सरपंच ने कहा कि कई बार पाईपलाईन सुधार की मांग कर चुके है

ग्राम पंचायत भाठीगढ के सरपंच जिलेन्द्र नेगी ने बताया कि अभी तक टंकी का निर्माण कार्य पुरा नही हुआ है, बगैर पंचायत को पुछे गांव में जगह जगह सी.सी रोड को तोड दिया गया है और ग्रामीण दुर्घटना के शिकार हो रहे है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57