Advertisement

किसान प्रणाम योजना नया धोखा, मोदी सरकार आदतन किसान विरोधी : कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा किसानों को गुमराह कर रही है। किसान प्रणाम योजना किसानों के साथ नया धोखा है। हकीकत यह है कि केंद्र की किसान विरोधी, उद्योगपति हितैषी मोदी सरकार किसानों के साथ लगातार छल कर रही है। न तो किसानों को वादे के मुताबिक लागत का दोगुना मूल्य मिल रहा। न ही केंद्र सरकार ने कृषि और किसान हित में कोई कदम उठाए। उर्वरको की सब्सिडी खत्म करने जैविक खाद के प्रमोशन का षडयंत्र किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है क्योंकि यहां किसानों की सरकार है। किसानों ने भाजपा को ठुकराकर कांग्रेस को चुना है। मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों से राजनीतिक प्रतिशोध निकाल रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ किसान सम्मान निधि में भेदभाव किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के किसानों को रासायनिक खाद के लिए तरसाया जा रहा है। केंद्र सरकार यहां के किसानों की जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध नहीं करा रही। छत्तीसगढ़ का कोटा कम किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों की समृद्धि में बाधक बनी हुई है। मोदी सरकार नहीं चाहती कि छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को राहत देने के नाम पर जो ताजा ढोंग किया है, उसका छत्तीसगढ़ के अन्नदाता को कोई लाभ नहीं मिलने वाला। प्रदेश भाजपा छत्तीसगढ़ के किसानों को भ्रमित कर वाहवाही लूटने की व्यर्थ कोशिश कर रही है। छत्तीसगढ़ के किसान अच्छी तरह वाकिफ हैं कि 15 साल तक भाजपा की राज्य सरकार ने किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है और 9 साल से भाजपा की मोदी सरकार भी यही कर रही है। भाजपा किसानों को पूंजीपतियों का बंधुआ बनाने के लिए ही तीन काले कानून लेकर आई थी। कांग्रेस ने भाजपा की साजिश को बेनकाब किया और किसानों का साथ देकर उन काले कानूनों को वापस लेने मजबूर किया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ भाजपा की मोदी सरकार अन्याय कर रही है। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने किसानों के साथ न्याय किया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिये किसानों को 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का समर्थन मूल्य दिया। अन्य उपज और वनोपज का अधिक दाम दिया। वनोपज खरीदी का दायरा बढ़ाया ताकि किसानों और वनवासियों के जीवन में खुशहाली आये। भाजपा की केंद्र सरकार ने इसमें अड़ंगा लगाकर अपने असल चरित्र का प्रमाण दिया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05