Advertisement

पोट्ठ लइका अभियान अंतर्गत किया गया बाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

पोट्ठ लइका अभियान अंतर्गत किया गया बाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – अनुविभाग बेमेतरा में आज गुरुवार को पोट्ठ लइका अभियान अंतर्गत गंभीर कुपोषित बच्चों का डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल बेमेतरा में चेकअप कराया गया। जिसमें 14 बच्चों का जांच कराया गया। शिविर का आयोजन एसडीएम बेमेतरा सुरुचि के निर्देश और उपस्थिति में हुआ, जिसमें ब्लड टेस्ट, एक्सरे एवं अन्य जांच तथा दवाइयों का वितरण निःशुल्क किया गया। जांच में एक बच्चा दिमागी हालत से ठीक नहीं है तथा 2 बच्चे (सेरेब्रल पाल्सी) के मरीज पाए गए, बाकी अन्य बच्चों में खून की कमी पाई गई और गर्भावस्था से ही कुपोषित होना पाया गया। प्रत्येक बच्चे का अलग-अलग फाइल तैयार की जाएगी और उनको फॉलोअप की जाएगी। सभी बच्चें परियोजना अधिकारी श्रीमती लीना दीवान, सभी सुपरवाइजर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के नेतृत्व में अपने पालक के साथ डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल आए थे। बच्चों को लाने ले जाने में विकास खण्ड स्वास्थ्य अधिकारी का भी विशेष सहयोग रहा। इसका रूट चार्ट महिला एवं बाल विकास विभाग ने तैयार किया था तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ता को बच्चों को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में चेकअप कराने के लिए निर्देशित किया गया था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47