Advertisement

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के ज़रिए कलेक्टरों की बैठक ली।

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के ज़रिए कलेक्टरों की बैठक ली।

सड़क पर पशु, मवेशियों को व्यवस्थित करने, आजादी का अमृत महोत्सव का समापन कार्यक्रम, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, पीएम किसान सम्मान निधि आदि के निर्देश दिए

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिला कलेक्टरों की बैठक ली। मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि सड़क में गायों को हटाने और उनकी समुचित खाने-पीने, रहने की व्यवस्था करना हमारी नैतिक दायित्व हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश पर पालन किया जा रहा हैं, इसलिए कृपया मन लगाकर ये कार्य करें। उन्होंने कहा कि गायों के गले में रेडियम टैगिंग करें, ताकि रात के अंधेरे में वाहन चालकों को रेडियम दूर से दिखाई दे, जिससे वाहन दुर्घटना नहीं हो। सड़कों में जो मवेशी हैं उनके मॉनिटरिंग के लिए नोडल बनाकर एक पॉलिसी बनाये और जहाँ जहाँ मवेशी घूम रहे हैं उन्हें हटाए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी जिलें के समस्त नगरों में घूम रहे मवेशी कों उनके उचित स्थान जैसे कांजी हाउस मे लेकर जायें। इसके लिए पुलिस प्रशासन की सहायता भीं ले सकते हैं, अगर कोई नहीं मान रहा तो, गाय मालिक अगर नहीं मन रहें तो उनके ऊपर कार्यवाही करें। घर घर जाकर सर्वे करें की कोई अपने मवेशी कों खुला तो नहीं छोड़ रहें और इस कार्य कों जल्द से जल्द इसे कार्य कों करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों की मदद से जानकारी एकत्रित करें, जहाँ जहाँ गोठान में गायों के रहने के लिए उचित व्यवस्था नहीं हैं, उसे तुरंत ही गायों के रहने लायक बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर पीएस एल्मा सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, अपर कलेक्टर सहित ज़िला अधिकारी कलेक्ट्रेट वीडियो कॉन्फ्रेसिंग रूम बेमेतरा में उपस्थित थे।
मुख्य सचिव ने कहा कि देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव का समापन समारोह 9 अगस्त से 15 अगस्त 2023 के मध्य किया जाना हैं। जिन स्थानों में अमृत सरोवर के तहत कार्य हुए हैं, उन स्थानों में या तालाब या स्कूल के पास यह समारोह किया जाना हैं, जहां पट्टी में स्थानीय शहीद का नाम अंकित कराया जाना हैं। इस स्थान पर सेल्फी लेकर भारत सरकार के वेबसाइट में अपलोड करना हैं। कार्यक्रम के अंत में वीरों का वंदन, फ्लैग मार्च और राष्ट्रगान होगा। पूरे देश से 7500 कलश दिल्ली पहुंचाई जाएगी। इन वीरों का एक स्मारक बनाया जाएगा। शहीदों के घरों तक यह संदेश पहुंचाने के लिए राशन दुकानों में इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा।
मुख्य सचिव ने सड़कों के निर्माण के संबंध में कलेक्टरों को कहा कि 15 सितंबर 2023 तक सड़क निर्माण से जुड़े सभी प्रक्रिया टेंडर पूर्ण करें, ताकि 15 सितंबर के बाद सड़क निर्माण कार्य किया जाये। मुख्य सचिव श्री जैन ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ के लिए किसान लैंड सीडिंग, आधार सीडिंग के लिए पोर्टल, सीएससी से या ऐसे किसान, जिनका मोबाइल और आधार नंबर जुड़ा हैं वे स्वयं एप्प के माध्यम से ई-केवायसी कराये। उन्होंने कलेक्टरों को कहा कि सभी कलेेक्टर्स कृषि, सहकारी संस्था और सीएससी की संयुक्त कार्यवाही कराकर जिलें के पात्र किसानों को शत-प्रतिशत इसका लाभ पहुंचाएं। मुख्य सचिव ने जिन जिलों में खाद्य वसूली करना हैं, वे शीघ्र वसूली कराएं। अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने कहा कि खाद्य वसूली की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री श्री बघेल स्वयं कर रहे हैं। एक माह में खाद्य वसूली का कार्य पूरा करें।
कलेक्टर पीएस एल्मा ने जिलें में व्यस्त सड़कों पर पालतू पशुओं और आवारा मवेशियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे मालिकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए जो अपने मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं। बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिलें की सड़कों, पुल-पुलियों सहित अन्य आवागमन के मुख्य मार्गों पर पालतू पशु, मवेशी इत्यादि बैठे रहते हैं, जिससे वाहनों के आवागमन में असुविधा होती हैं, इसकी रोकथाम और नियंत्रण के कारगर उपाय करने कहा। इसी प्रकार जिन ग्रामों से सड़क गुजर रही हैं, वहां स्थित गौठानों के नाम, वहां ड्यूटी में तैनात कर्मचारी का नाम, अस्थाई कांजीहाउस बनाने के लिए कहा। इसी प्रकार पशुधन विभाग को गाय के गले में टैगिंग कार्य पूरा करने कहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47