Advertisement

कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जयदीप मिश्रा/सूरजपुर/ आज शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय सूरजपुर में एन.एस.एस. स्वीप इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय मतदाता जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के प्राचार्य डॉ. एच.एन.दुबे के उद्बोधन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मास्टर ट्रेनर श्री सी.बी. मिश्रा तथा श्री दिग्विजय सिंह ने स्वीप प्रोग्राम वोटर हेल्पलाइन एप तथा संभाग में आयोजित किये जा रहे, चला संगी वोट देहे का विस्तृत वर्णन किया। इस अवसर पर एन.एस.एस. जिला सूरजपुर के डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर चंद्रभूषण मिश्रा ने पहली बार मत देने वाले विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई। एन.एस.एस. इकाई की प्रोग्राम ऑफिसर सुश्री पुजांजली भगत ने आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी के संबंध में प्रकाश डाला। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक प्राध्यापक पुनीत गुप्ता ने लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व के संबंध में विद्यार्थियों के साथ सारगर्भित जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. विनोद कुमार साहू तथा सहायक प्राध्यापक गण श्री संदीप सोनी, आनन्द पैकरा, डॉ. धनंजय पांडे तथा रोहित सेठ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालयीन छात्राओं ने हिस्सा लिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47