Advertisement

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में 7 पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पदक

रायपुर।  छत्तीसगढ़ पुलिस के 7 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक देने की घोषणा की गई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में वीरता पदक दिया जाएगा। आइपीएस अभिषेक पल्लव, आर आई वैभव मिश्रा, एस आई अश्वनी सिन्हा, एस आई यशवंत श्याम, एएसआई उसारू राम कुर्राम और इंस्पेक्टर उत्तम कुमार समेत शहीद एपीसी कृष्णपाल सिंह कुशवाह को मरणोपरांत वीरता पदक दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पुलिस के सात पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक से 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों की घोषणा 26 जनवरी को की गई थी। पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को एक पत्र जारी कर 15 अगस्त को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में उपस्थित करने का निर्देश दिया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

देखें आदेश 

बता दें कि वीरता पदक सैन्य कर्मियों को खतरनाक परिस्थितियों में वीरता के कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है। और छ्त्तीसगढ़ के 7 पुलिस अधिकारियों इस पदक से नवाजा जाना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। वैभव मिश्रा अभी रायपुर पुलिस लाइन में निरीक्षक पद पर पदस्थ हैं। वहीं आइपीएस अभिषेक पल्लव फिलहाल दुर्ग से ट्रांसफर होने के बाद जिला कबीरधाम में पदस्थ हैं।

बलिदानी एसटीएफ प्लाटून कमांडर कृष्णपाल सिंह कुशवाह भी शामिल

बलिदानी कृष्णपाल सिंह कुशवाह छत्तीसगढ़ की झीरम घाटी में नक्सलियों से मुठभेड़ में बलिदान हो गए थे। बलिदानी कृष्णपाल सिंह ने वर्ष 1995 में भिलाई से एसएएफ ज्वाइन की थी। अभी वह एसटीएफ में एपीसी के पद पर थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05