Advertisement

गोधन न्याय योजना ग्रामीणों के लिए बन रही है आर्थिक विकास की सेतु

गोधन न्याय योजना ग्रामीणों के लिए बन रही है आर्थिक विकास की सेतु

-पशुधन की सेवा कर, प्राप्त राशि से ही बनाया पशु शेड

सफलता की कहानी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जयदीप मिश्रा/ न्यूज रिपोर्टर/सूरजपुर/ शासन की महत्वाकांक्षी योजना एनजीजीबी, ग्रामीण जनों के लिए आर्थिक विकास का सेतु साबित हो रहा है। ग्राम मदनपुर की निवासी श्रीमती रूपाली हलदार वर्तमान तक गोबर का विक्रय कर 29 हजार 652 रुपए प्राप्त कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि हम मजदूरी करते है इसलिए हमेशा उनके मन में अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का विचार रहता था। तभी शासन की गोधन न्याय योजना ने उन्हें एक अवसर दिया। आज योजना अंतर्गत वो गौठान में प्रतिदिन 70 से 80 किलो गोबर बेच रही हैं। इससे उनकी आर्थिक स्तर में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया क्योंकि पशुधन से ही उनके जीवन में यह बदलाव आया है इसलिए उन्होंने गोधन से प्राप्त राशि, पशु शेड निर्माण में खर्च की ताकि शासन की इस महती योजना से उनकी आवक बनी रहे और उनका परिवार तरक्की करते रहे। आज उनकी गायें छांव में रहती हैं, स्वस्थ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो भविष्य में पशुधन की संख्या में वृद्धि करना चाहती हैं, डेयरी फार्म खोलना चाहती हैं। अब उन्हें गांव में ही सुनहरा भविष्य दिखाई दे रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47