वृद्धजनों के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

वृद्धजनों के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

कार्यक्रम में दिव्यांग व्यक्तियों की जांच हेतु लगाया गया शिविर

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बलरामपुर/ कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत दिव्यांग व्यक्तियों की शल्य क्रिया एवं कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण चिन्हांकन, मूल्यांकन तथा परीक्षण शिविर का आयोजन जनपद पंचायत कुसमी के ग्राम सामरी में किया गया। शिविर में डॉ. आर.बी. प्रजापति, डॉ. जे.श्री. मेश्राम एवं डॉ. रूद्रमनी खेस के द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों की शल्य क्रिया एवं कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण चिन्हांकन, मूल्यांकन तथा परीक्षण के साथ-साथ जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाया गया। साथ ही दिव्यांग व्यक्तियों के लिए क्या उपकरण की आवश्यकता है का चिन्हांकन भी किया गया तथा वृद्धजनों का सम्मान किया गया और दिव्यांगजनों को मतदाता सूची में नाम जोड़वाने हेतु जागरूक एवं मतदान के समय परिवार सहित मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर में उप संचालक समाज कल्याण विभाग, कुसमी जनपद के मुुख्य कार्यपालन अधिकारी, शिक्षा संगठन, शाखा प्रभारी लिपिक,कलेक्टर के सभी सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव एवं भारी संख्या में दिव्यांगजन/वृद्धजनों के साथ अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।