Advertisement

छत्तीसगढ की किसी घटना की तुलना मणिपुर से नहीं की जा सकती, प्रधानमंत्री हठधर्मिता छोड़े – सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। मणिपुर मामले में छत्तीसगढ़ का नाम जोड़े जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि ये लोगों का ध्यान भटकाने का तरीका है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जो घटनाएं घटी है, उसकी तुलना मणिपुर से नहीं की जा सकती। जानबूझकर जो इलेक्शन गोइंग स्टेट हैं, वहां उनका नाम लेना ही मकसद है, ताकी एक तीर से दो निशाना साध सकें, लेकिन वे अफसल हैं। बीजेपी के लोगों को वहां के राज्यपाल से सीखना चाहिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जिक्र किया था और मणिपुर उनके लिए तीसरा है, क्योंकि वहां पर उनकी डबल इंजन की सरकार है। पूरे 90 दिन हो गए हैं और उसमें वह कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

सीएम ने कहा ह्यूमन राइट्स की टीम भी मणिपुर नहीं जा रही है। छत्तीसगढ़ में आ रहे हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन मणिपुर भी जाना चाहिए। ह्यूमन राइट्स वालों को और दूसरी बात यह है कि केंद्र सरकार उन्हें ढूंढने में लगी है की वीडियो वायरल किसने किया तो ये लोग गलत दिशा में प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को हठधर्मिता नहीं करनी चाहिए, अपनी हठधर्मिता छोड़ें और दोनों सदनों में आकर बयान देना चाहिए।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05