Advertisement

नियम विरुद्ध लॉज संचालन कर कमरा देने से युवक की हुई मौत मैनेजर हुआ गिरफ्तार ।

नियम विरुद्ध लॉज संचालन कर कमरा देने से युवक की हुई मौत मैनेजर हुआ गिरफ्तार ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

न्यूज़ चैनल /प्रदेश खबर/ रिखीराम नागेश/देवभोग /देवभोग के आसरा लॉज में संदिग्ध अवस्था में मिले गुलाब बीसी के शव के मामले में आज पुलिस ने लॉज संचालक विरसिंह परिहार को जेल भेज दिया है। जांच में पाया गया था की संचालक द्वारा रूम आबंटन करने के पूर्व तय नियम का पालन नही किया था।पुलिस ने मामले में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेजा है। बता दे की 3 जुलाई को कुम्हड़ाई खुर्द निवासी गुलाब बीसी की मौत लॉज के कमरा 106 में संदिग्ध हालातो में शव मिला था।जिस पर परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे।कार्यवाही की मांग को लेकर पंडरा माली समाज ने प्रथम 11जुलाई को एवं 28 जुलाई को विरोध प्रदर्सन प्रदर्शन किया था।इस प्रदर्शन के बाद पुलिस ने 28 जुलाई को लॉज को सील कर दिया था।आज इसके संचालक विरसिन्ह परिहार पर उचित कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की संचालक द्वारा नियमो का पालन नही किया गया था। इसलिए कार्यहवाही हुई, मामले में मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57