Advertisement

महाराष्ट्र के राज्यपाल इसदिन आएंगे रायपुर, बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सर्वसमाज करेगा अभिनंदन

रायपुर : 2 अगस्त को हमर सियान -हमर अभिमान मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस (Governor Ramesh Bais in CG) का सर्वसमाज की ओर से रायपुर में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा. कार्यक्रम बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से होगा. हमर सियान हमर अभिमान मंच आयोजन समिति के संयोजक पद्मश्री डाॅ. एटी दाबके ने कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में जानकारी दी.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

उन्होंने कहा सहज सरल स्वभाव के धनी रमेश बैस का राजनीतिक सफर पार्षद, विधायक, सांसद से लेकर केन्द्रीय मंत्री तक रहा. त्रिपुरा, झारखंड के बाद अब महाराष्ट्र में राज्यपाल के संवैधानिक पद की जिम्मेदारी वे निभा रहे हैं. छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में समर्पित बैस का जीवन हमेशा विवादों से दूर रहा है. राज्य निर्माण से लेकर छत्तीसगढ़ के विकास में उन्होने महती भूमिका निभाई है.

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05