Advertisement

भूपेश बघेल की वादाखिलाफी ने ली संविदा कर्मचारी की जान : भाजपा

रायपुर । छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे संविदा कर्मचारियों में शामिल मोतीलाल कौशिक की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार की वादाखिलाफी ने मोतीलाल की जान ली है। उनकी यह शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी ।छत्तीसगढ़ की जनता और कर्मचारी कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसे कांग्रेस ने नहीं ठगा।सत्ता में आने के लिए हर वर्ग से झूठ बोला। सत्ता में आने के बाद सभी को धोखा दिया। कर्मचारियों के नियमितीकरण का वादा किया था। तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए भूपेश बघेल ने 10 दिन में नियमितीकरण का लिखित वादा किया था। लेकिन आज इनके जन घोषणा पत्र के निर्माता और चंद महीने के उप मुख्यमंत्री सिंहदेव बयान दे रहे हैं कि संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करने में मुश्किल है। दूसरी तरफ इनके संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे कह रहे हैं कि कैबिनेट में चर्चा कर रहे हैं। यह झूठा आश्वासन और छलावा पौने 5 साल से कर रहे हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसी बीच पंडरिया में हड़ताली संविदा कर्मी की मृत्यु हो गई। कांग्रेस ने जो वादाखिलाफी की है उसके लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं किया जा सकता। भूपेश बघेल की वादाखिलाफी के शिकार हुए संविदा कर्मचारी का बलिदान छत्तीसगढ़ हमेशा याद रखेगा। कांग्रेस सरकार की संवेदनहीनता सारी सीमाएं लांघ चुकी है। भाजपा ने संविदा कर्मचारियों की मांग का समर्थन किया है।   कांग्रेस ने नियमितीकरण का वादा अपने झूठ फरेब के दस्तावेज में किया था। इसी वादे को पूरा करने की मांग पर प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को अन्न जल का त्याग करने मजबूर होना पड़ा है। एक कर्मचारी भूपेश बघेल की धोखेबाजी की वजह से जान से हाथ धो बैठा। उसकी चार माह की बच्ची अनाथ हो गई। चार माह बाद इन मजलूमों की आह कांग्रेस को भी यतीम कर देगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05