छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

51 पौवा देशी शराब के साथ 2 कोचिये गिरफ्तार

रायपुर / रायपुर की खरोरा थाना पुलिस ने 51 पौवा देशी शराब के साथ 2 कोचियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल 29 जुलाई को थाना खरोरा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खरोरा क्षेत्रांगतर्गत ग्राम सारागांव स्थित ग्राम पंचायत के पास दोपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति अपने पास शराब रखे है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में थाना खरोरा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुसिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम खोडस वर्मा एवं कृष्णा कुमार साहू निवासी खरोरा का होना बताया। टीम के सदस्यों उनके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने/बिक्री करने के संबंध में दोनो आरोपियों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 51 पौवा देशी शराब, बिक्री रकम 660/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी/04/एमएफ/4858 जुमला कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 522/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गिरफ्तार आरोपी
खोडस वर्मा पिता विश्राम वर्मा उम्र 23 साल निवासी सारागांव वार्ड क्र0 16 थाना खरोरा रायपुर।
कृष्णा कुमार साहू पिता स्व0 मनहरण लाल साहू उम्र 20 साल निवासी सारागांव थाना खरोरा रायपुर।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!