कलेक्टर एवं सीईओ जिपं ने ली कर्मचारियों से ईवीएम की जानकारी

कलेक्टर एवं सीईओ जिपं ने ली कर्मचारियों से ईवीएम की जानकारी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

जिले में मतदाता जागरूकता अभियान में ईवीएम का प्रदर्शन जारी

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बेमेतरा – मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कलेक्ट्रेट में आगामी विधानसभा निर्वाचन को देखते हुए मतदाताओं के समक्ष ईवीएम का प्रदर्शन किया जा रहा हैं। मतदाताओं से डमी वोट डलवाये गए और मतदान की प्रक्रिया को बताया जा रहा हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस एल्मा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने ईवीएम के प्रक्रिया आदि के बारे में पूछे और मतदाताओं से भी बातचीत की। निर्वाचन कर्मचारियों द्वारा आने वाले नागरिकों व मतदाता को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को ऑपरेट करने मतदान की प्रक्रिया एवं जरूरी बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी जा रही हैं। मतदाताओं को यह भी बात बतायी जा रही हैं कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन जिसे ईवीएम भी कहा जाता हैं। इलेक्ट्रॉनिक साधनों का प्रयोग करते हुए वोट डालने या वोटों की गिनती करने के कार्य को करने में सहायता करती हैं। ईवीएम इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को दो यूनिटों से तैयार किया गया हैं, कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट। इन यूनिटों को केबल से एक दूसरे से जोड़ा जाता हैं। ईवीएम की कंट्रोल यूनिट पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी के पास रखी जाती हैं। बैलेटिंग यूनिट को मतदाताओं द्वारा मत डालने के लिए वोटिंग कंपार्टमेंट के भीतर रखा जाता हैं। ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता हैं कि मतदान अधिकारी आपकी पहचान की पुष्टि कर सकें। ईवीएम इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के साथ, मतदान पत्र जारी करने के बजाय मतदान अधिकारी बैलेट बटन को दबाएगा, जिससे मतदाता अपना मत डाल सकता हैं। मशीन पर अभ्यर्थी के नाम और प्रतीकों की एक सूची उपलब्ध होगी, जिसके बराबर में नीले बटन होंगे। मतदाता जिस अभ्यर्थी को वोट देना चाहते हैं उनके नाम के बराबर में दिए बटन दबा सकते हैं।