Advertisement

कोदवा में पूर्व विधायक अवधेश के साथ लोगों ने सुनी मन की बात

कोदवा में पूर्व विधायक अवधेश के साथ लोगों ने सुनी मन की बात

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार 30 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से संवाद किया। मन की बात कार्यक्रम का ये 103 वां एपिसोड था, जिसे पूरे देश भर में सुना गया। इसी कड़ी में बेमेतरा विधानसभा के बेरला मंडल के मोहभट्टा शक्तिकेन्द्र अंतर्गत ग्राम कोदवा के बूथ नंबर 115 में भाजपा प्रदेश मंत्री व पूर्व विधायक अवधेश सिंह चन्देल की उपस्थिति में बूथ कार्यकर्ताओ ने मन की बात सुना।अवधेश सिंह चन्देल मन की बात कार्यक्रम को हर बार विधानसभा के अंतर्गत अलग अलग जगहों के बूथों में कार्यकर्ताओं के साथ सुनते हैं। साथ ही पार्टी के कार्य ग्राम विकास व ग्रामवासी कार्यकताओ के साथ चर्चा करते हैं। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया। देशवासियों के असाधारण जज्बे की सराहना की, तो मानसून की बात करते हुए पीएम मोदी ने जलसंरक्षण की भी बात की, यमुना नदी सहित सभी जगहों के बाढ़ व प्राकृतिक आपदाओं, पहाड़ी इलाकों के भूस्खलन की चर्चा किए, उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों से अपने घर मे तिरंगा फहराने का अनुरोध किया, ‘हर घर तिरंगा’ परंपरा को जारी रखने को कहा, पवित्र सावन महीने का जिक्र किया, अमेरिका से मिली कलाकृतियों की चर्चा किया गया। बिना पुरुष साथी के 4 हजार महिलाओं ने हज यात्रा की चर्चा किया, 100 साल की योगा टीचर के बारे में बात की, शहीदों के सम्मान के लिए मेरी माटी मेरा देश के तहत 15 अगस्त से अभियान चलेगा। अंतिम में मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाके के बिचारपुर ग्राम के नशे की गिरफ्त से मिनी ब्राजील बनने की कहानी बताया, जहां से 40 से अधिक स्टेट व नेशनल खिलाड़ी निकल चुके हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल, शक्तिकेन्द्र प्रभारी सुनील सिंह, वरिष्ठ नेता संजीव तिवारी, शक्तिकेन्द्र संयोजक सतीश यादव, बूथ अध्यक्ष किशुन साहू, मुकेश पटेल, कृष्णा शर्मा, महिला अध्यक्ष शारदा टावरी, सांसद प्रतिनिधि हेमलाल देवांगन, टीकाराम साहू, मीडिया प्रभारी नीरज राजपूत, जयचंद गोयल, कांशी पारकर, रमाकांत जोशी, संजय चतुर्वेदी, शोभाराम निर्मलकर, नोहर वर्मा, कैलाश गोड़, कृष्णा ढीमर, संतोष, भुखन साहू, गोविंद, अरविंद सिंह राजपूत, अर्जुन धुर्वे, डोमन, गोवर्धन साहू, संदीप वर्मा, नारद सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47