Advertisement

शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – प्रार्थी ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रदीप यादव द्वारा इसकी नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया हैं की रिपोर्ट पर पुलिस थाना नवागढ़ में अपराध सदर धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के द्वारा थाना नवागढ स्टाफ को गुम, अपहृता की पता तलास करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान थाना नवागढ़ पुलिस टीम ने नाबालिग बच्ची गुम/अपहृता (बालिका) को 26 जुलाई को बेमेतरा से दस्तयाब कर बरामद किया गया हैं। आरोपी प्रदीप यादव द्वारा पीडिता को नाबालिक होना जानते हुए भी शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी प्रदीप यादव पिता मोहन यादव उम्र 25 साल के विरुद्ध धारा 363, 366, 376 (2) (ढ) भादवि एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत विधिवत 27 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना नवागढ़ प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सउनि मोहन साहू, आरक्षक भुपेन्द्र चंद्रवंशी, सतीश वर्मा एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47