Advertisement

पैसेंजर ट्रेन में RPF जवान ने की फायरिंग, एक ASI समेत चार यात्रियों की मौत

जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान ने 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पालघर रेलवे स्टेशन के पास की है। घटना सोमवार सुबह पांच बजे की है।

रिपोर्टस के मुताबिक, आरपीएफ के जवान ने अपनी राइफल से अचानक गोलीबारी कर दी, जिसमें 3 यात्रियों और एक आरपीएफ सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) की मौत हो गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

यात्रियों से भी पूछताछ कर रही है पुलिस 

आरोपी आरपीएफ जवान का मकसद क्या था और उसने गोली क्यों चलाई, इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। कहा जा रहा है कि चलती ट्रेन में फायरिंग होते ही ट्रेन में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ट्रेन में यात्रियों के बयान भी दर्ज कर रही है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

रेलवे ने जारी किया बयान

इस संबंध में वेस्टर्न रेलवे ने एक बयान जारी किया है। कहा गया कि पालघर स्टेशन पार करने के बाद आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग शुरू कर दी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47