Advertisement

सेल्फी के चक्कर में गई जान : नदी में फिसलकर गिरा छात्र, दोस्तों के साथ गया था घूमने

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सेल्फी लेने के चक्कर में नदी में डूबने से एक 11वीं के छात्र की मौत हो गई है। मृतक का नाम ऋषभ वर्मा पत्थलगांव पालिडीह निवासी बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नदी में नाबालिग की तलाश की जा रही है। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के किलकिला स्थित मांड नदी की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

खोजबीन जारी
मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग ऋषभ वर्मा अपने अन्य दोस्तों के साथ किलकिला मंदीर में भगवान का दर्शन कर पास में मांड नदी में बने एनीकट के पास घूमने गया था। यहां वे सभी सेल्फी फोटो ले रहे थे, उसी दौरान पैर फिसलने से ऋषभ पानी में गिर गया और नदी के पानी की तेज बहाव में बह गया। साथ घूमने गए दोस्तों ने परिजनों को छात्र के नदी में बह जाने की सूचना दी। काफी देर तक छात्र के न मिलने पर लोगों ने पत्थलगांव पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से छात्र की तलाश में जुटी रही, लेकिन खबर लिखे जाने तक छात्र का पता नहीं चल सका था। छात्र के साथ गए साथी जोगपाल पब्लिक स्कूल में 11वीं की कक्षा में पढ़ते हैं। पुलिस ने बताया कि जिले की गोताखोर टीम को जल्द ही सूचना देकर बुलाया गया है, जैसे ही आते है इसकी खोजबीन युद्ध स्तर पर की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47