Advertisement

कार्यवाहक सरपंच ने उड़ाई पंचायती राज अधिनियम की धज्जियां खुलेआम पूरे परिवार के नाम बिना कार्य किये फर्जी मास्टर रोल से निकाली शासकीय राशि कलेक्टर के जनदर्शन में शिकायत

कार्यवाहक सरपंच ने उड़ाई पंचायती राज अधिनियम की धज्जियां खुलेआम पूरे परिवार के नाम बिना कार्य किये फर्जी मास्टर रोल से निकाली शासकीय राशि कलेक्टर के जनदर्शन में शिकायत




सरगुजा जिले के विकासखंड बतौली के ग्रामपंचायत कपाटबहरी में कार्यवाहक सरपंच ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पूरे परिवार के नाम फर्जी मास्टर रोल से शासकीय राशि निकल कर बिना कार्य किए ही खुलेआम पंचायती राज अधिनियम की धज्जियां उड़ाई गई है जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार से जनदर्शन में की गई है

ग्राम पंचायत के कपाटबहरी निवासी ग्रामीणजनों विशेश्वर भगत,जयराम ,दिलीप बुलगुराम,कनक साय ने मंगलवार को लगे कलेक्टर के जनदर्शन में शिकायत की गईहै।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आवेदन में बताया गया है की ग्राम पंचायत के कार्यवाहक सरपंच सबीना तिग्गा द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रोजगार गारंटी के काम डबरी निर्माण, समतलीकरण , नाली निर्माण, आंगनबाड़ी भवन के पास मुरमीकरण, सीपीटी खुदाई, गेबियन निर्माण कार्य में अपने पति मदर तिग्गा ,बेटी ललिता तिग्गा , पुत्र सूरज तिग्गा के नाम फर्जी मास्टर रोल से लगभग एक लाख शासकीय राशि का बंदरबाट किया गया है।

जिसकी जांच कर छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 के धारा 40 ग के अंतर्गत शासकीय योजनाओं का दुरुपयोग कर अपने पूरे परिवार को लाभ प्रदान किया गया है जो खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई गई
जिससे आक्रोषित ग्रामीण जन तत्काल कार्यवाहक सरपंच पद से सबीना तिग्गा को हटाने की मांग की गई है ।

इसके पूर्व भी ग्रामीणों की मांग पर सरगुजा कलेक्टर द्वारा तत्कालीन को छत्तीसगढ़ पंचायती राज 1993 की धारा 40 ग के अंतर्गत अपने पद का दुरुपयोग कर सरपंच पद से हटा दिया गया था उसी प्रकार इस कार्यवाहक सरपंच को भी जांच कर पद से पृथक किया जाए सरपंच द्वारा किए गए फर्जी मास्टर रोल की प्रतिलिपि कलेक्टर सहित जनपंद सीईओ एसडीएम महोदय को भी ग्रामीणों द्वारा सौंपी गई है

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47