Advertisement

आदिवासी नेता ने कहा- बीजेपी नेता दिखे तो काट डालो! बीजेपी ने की कार्रवाई की मांग

रायपुर। सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता सुरजू टेकाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा है कि, चुनाव के समय कोई भी भाजपाई आए तो उन्हें वहीं काट डालो।

जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने थाने पहुंचकर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल ये सब सुरजू टेकाम ने उस वक्त कहा, जब वे मानपुर में आम सभा को संबोधित कर रहे थे।बता दें कि सोमवार को मानपुर में मणिपुर हिंसा के विरोध में कांग्रेस और आदिवासी समाज ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान विधायक इंद्रशाह मंडावी भी मौजूद थे। मंच से आदिवासी नेता सुरजू टेकाम ने बीजेपी, RSS और बजरंग दल को लेकर अपशब्द कहे। मणिपुर में महिला को निर्वस्त्र घूमाने पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

इस बयान पर बीजेपी ने केस दर्ज करने और कार्रवाई करने की मांग की है। सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम वहां किया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05