उत्तर बस्तर कांकेर : ग्राम ऐसेबेड़ा और कोड़ेकुर्से में 04 अगस्त को जनचौपाल का आयोजन
आम जनता की समस्याआें के निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा क्लस्टरवार जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम ऐसेबेड़ा एवं दुर्गूकांदल विकासखण्ड के ग्राम कोड़ेकुर्से में 04 अगस्त को जनचौपाल आयोजित की जायेगी। ग्राम पंचायत ऐसेबेड़ा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक एवं ग्राम पंचायत कोड़ेकुर्से में दोपहर 01 से सायं 05 बजे तक जनचौपाल होगा, जिसमें क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।










