Advertisement

नारायणपुर : ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यो हेतु 37 लाख 28 हजार रुपए स्वीकृत

नारायणपुर : ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यो हेतु 37 लाख 28 हजार रुपए स्वीकृत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास की मार्गदर्शिका में निहित निर्देशों एवं प्रदत अधिकारों का प्रयोग करते हुए विधायक नारायणपुर श्री चंदन कश्यप के अनुशंसा पर कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा नारायणपुर विकासखंड अंतर्गत 12 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य के लिए 37 लाख 28 हजार 800 रुपए स्वीकृत किया गया हैै। जारी आदेशानुसार ग्राम कुलानार में महिला कामगारों हेतु वर्क शेड नर्माण के लिए 03 लाख रुपए स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार ग्राम बम्हनी के स्कूल पारा, करलखा के यादव पारा, कोरेण्डा, रेमावण्ड चैक, सोनपुर, बागझर, छोटेडोंगर के गढ़पारा में सांस्कृतिक रंगमंच निर्माण के लिए 3-3 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। उड़ीदगांव में महिला कामगारों के वर्क शेड निर्माण हेतु 02 लाख रुपए, दुगाबेंगाल के राउड़ देवगुड़ी पास सांस्कृतिक रंगमंच निर्माण के लिए 04 लाख रुपए और चांदागांव में सोनापाल मार्ग से ओगनारपाल मार्ग पर 1.5 मीटर आरआरसी पुलिया निर्माण हेतु 5 लाख रुपए स्वीकृत किया गया है। इसके निर्माण हेतु एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर को बनाया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47