Advertisement

लैलूंगा थाने के आरक्षक से ग्राम भुइंयापानी में झुमाझटकी, 07 लोगों पर बलवा का मामला दर्ज, सभी गिरफतार*….

 

● *लैलूंगा थाने के आरक्षक से ग्राम भुइंयापानी में झुमाझटकी, 07 लोगों पर बलवा का मामला दर्ज, सभी गिरफतार*….

● *बस ड्रायवर के किडनैपिंग की सूचना पर भुइंयापानी तस्दीक करने गई थी लैलूंगा पुलिस की टीम*….

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

दिनांक 07/06/2021 को थाना कुनकुरी जिला जशपुर के प्रभारी द्वारा रायगढ़ जिले के वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारी लैलूंगा को सूचना दिया कि *ग्राम भुइंयापानी थाना लैलूंगा का अजित टोप्पो व कुछ लोग* ग्राम सरसकोम्बो से रविन्द्र लकड़ा को मारते पीटते स्कार्पियो वाहन में बिठाकर किडपैन कर ले गये हैं, अजित टोप्पो के घर जाकर तस्दीक कर सूचित करें । थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा थाने से सहायक उपनिरीक्षक विजय गोपाल के हमराह आरक्षक हेलारियुस तिर्की, मयाराम राठिया, प्रहलाद भगत, राजू तिग्गा को ग्राम भुइंयापानी सिरकीनारा अजीत टोप्पो को तलब करने रवाना किया गया । रात्रि करीब 21.15 बजे सिरकीनारा पहुंचने के बाद थाना स्टाफ कोटवार के साथ अजित टोप्पो के घर पहुंचे । वहां पहले से गांव के बसंत, सुकलाल, सूरज, जीवन वैगराह एक व्यक्ति को मार मार कर बेहोश कर दिए थे जिसका नाम बाद में पता चला कि वह रविन्द्र लकडा उर्फ रवि है । पुलिस स्टाफ को देखकर अजीत टोप्पो और उनके अन्य साथी अभ्रदता कर शासकीय काम में व्यवधान उत्पन्न करने लगे । तभी सउनि विजय गोपाल द्वारा थाना प्रभारी को सूचित किया गया । थाना प्रभारी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे और अजीत टोप्पो तथा उनके अन्य साथियों को थाना लेकर आये । आरक्षक हेलारियुस तिर्की द्वारा अजित टोप्पो व उसके साथियों द्वारा उसके साथ धक्का मुक्की, मारपीट कर शासकीय कार्य में व्यवधान करने की लिखित शिकायत थाने में की गई है । थाना प्रभारी द्वारा आरोपी 1- अजित टोप्पो पिता रामलाल टोप्पो 32 वर्ष, 2- जीवन टोप्पो पिता चैतराम टोप्पो 26 वर्ष 3- बसंत तिर्की पिता नेहरूलाल 20 वर्ष 4- ललित टोप्पो पिता रामलाल टोप्पो उम्र 30 वर्ष 5- सुकलाल भगत पिता नानदाऊ भगत 35 साल, 6- योनसपाल तिर्की पिता शौकीलाल तिर्की उम्र 24 वर्ष 7- सूरज मिंज पिता अघनसाय मिंज उम्र 35 वर्ष सभी ग्राम भुंइंयापानी सिरकीनारा थाना लैलूंगा के विरूद्ध अप.क्र. 161/2021 धारा 147, 149, 353, 186, 506, 332 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी अजित टोप्पो ने पूछताछ में बताया कि *रविन्द्र लकडा पिता राजेश्वर लकडा* अम्बिका बस का चालक है, रविन्द्र का उसकी परिचित महिला के साथ अवैध संबंध है, जिसकी जानकारी होने पर उसे स्कार्पियो वाहन से सरबकोम्बो कुनकुरी से सिरकीनारा लाये थे । आहत/अपहृत रविन्द्र लकडा के अपहरण, मारपीट के संबंध में जशपुर के बगीचा थाने में आरोपी अजीत टोप्पो व अन्य के विरुद्ध विधि अनुरूप कार्यवाही की जा रही है ।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57