Advertisement

कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में टीका करण का कार्य सतत जारी

45 से अधिक आयु वर्ग के 1,49,864 18 से 44 आयु वर्ग के 27,570, हेल्थ केयर वर्कस 13,453 एवं फ्रंट लाइन 7,700 वर्कस ने लगवाया प्रथम डोज का टीका
सेकंड डोज के टीके में 8,734 हेल्थ केयर वर्कस, 4,788 फ्रंट लाइन वर्कस एवं 45 से 60 वर्ष से अधिक के 22,939 हितग्राही शामिल
अंत्योदय कार्डधारी 4,667 बीपीएल 11,895 एपीएल 8,375 एवं फ्रंट लाइन वर्कर श्रेणी के 2,633 हितग्राहियो ने लगवाया टीका

जशपुरनगर 09 जून 2021कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जिले में 02 मई से 18 से 44 वर्ष के एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय, कार्डधारियों एवं फ्रंट लाइन वर्कर श्रेणी के सभी हितग्राहियो को टीका लगाया जा रहा है। साथ ही 45 से 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का भी टीका कार्य नियमित रूप से जारी है। उन्हें टीका केंद्रों में प्राथमिकता से टीका लगाया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

स्वास्थ विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 07 जून 2021 की स्थिति में अब तक 1 लाख 98 हजार 587 लोगोें को प्रथम डोज का टीका एवं कुल 36,461 लोगो को दूसरे डोज का टीका लगाया जा चुका है। प्रथम डोज के टीका के अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 1,49,864 हितग्राही, 18 से 44 आयु वर्ग के 27,570 हेल्थ वकर्स 13,453 फ्रंट लाइन वर्कस 7,700 व्यक्ति शामिल है जिन्हें प्रथम डोज का टीका लगाया गया है।
इसी प्रकार दूसरे डोज के टीका में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 22,939 हेल्थ वर्कस 8,734 एवं 4788 फ्रंट लाइन वर्कस शामिल है। 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों मे जशपुर विकासखण्ड के 16,183 हितग्राहियों को प्रथम डोज एवं 2,953 हितग्राहियों को दूसरे डोज का टीका लगाया गया है। इसी प्रकार मनोरा के 9229 को प्रथम डोज 1153 को दूसरा डोज, बगीचा के 26,370 को प्रथम डोज, 2968 को सेकंड डोज, कांसाबेल के 13217 को प्रथम डोज, 1761 को सेकंड डोज, फरसाबहार के 18235 को प्रथम डोज, 3025 को सेकंड डोज, पत्थलगांव के 37498 को प्रथम डोज, 5363 को सेकंड डोज, दुलदुला के 11,073 को प्रथम डोज, 2907 को सेकंड डोज, एवं कुनकुरी विकास खण्ड के 18059 हितग्राहियों को प्रथम डोज का टीका व 2809 हितग्राहियो को दूसरे डोज का टीका लगाया गया है।
इसी प्रकार जिले में 18 से 44 आयु के सभी वर्ग के वैक्सीनेसन में अब तक कुल 27,570 हितग्राहियो को टीका लगाया गया है। जिसके अंतर्गत अंत्योदय कार्डधारी 4667, बीपीएल 11895, एपीएल 8375, फ्रंट लाइन वर्कर श्रेणी के 2633 हितग्राही शामिल है। विकासखण्ड जशपुर में अंत्योदय एपीएल, बीपीएल, फ्रंट लाइन वर्कर सभी वर्ग के कुल 4899, मनोरा के 1057, बगीचा के 3798, कांसाबेल 1991, फरसाबहार 2727, पत्थलगांव 6852, दुलदुला 1923 एवं कुनकुरी के 4323 हितग्राहियो को वैक्सीनेसन किया गया है। कलेक्टर  कावरे ने जिले के सभी लोगों से अपील की है कि वे टीका केन्द्र में जाकर अनिवार्य रूप से टीका लगवाकर कोरोना संक्रमण को रोकने में शासन की सहयोग करें।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05