Advertisement

कांग्रेस व प्रदेश सरकार खुद ही अपने प्रति भरोसे के भयावह संकट से गुजर रही : भाजपा

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के दौरे पर बोले नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

रायपुर। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ आगमन एवं भरोसे के सम्मेलन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि आज तो कांग्रेस और प्रदेश सरकार खुद ही अपने प्रति भरोसे के भयावह संकट के दौर से गुजर रही है। कांग्रेस की प्रदेश सरकार के घपलों-घोटालों और भ्रष्टाचार ने कांग्रेसमुक्त छत्तीसगढ़ की प्रस्तावना लिख दी है और समूचा प्रदेश समवेत स्वर में कह रहा है- ‘भूपेश है तो भरोसा है, छत्तीसगढ़ के गाँव-गाँव में भ्रष्टाचार परोसा है।’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आहूत भरोसे के सम्मेलन के सिलसिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के जांजगीर दौरे से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं का ही प्रदेश सरकार और कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर अब भरोसा नहीं रह गया है और आज कांग्रेस किसी चेहरे के बजाय सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कहने और जगह-जगह भरोसे का सम्मेलन करके अपनी हताशा व निराशा पर पर्दा डालने की कोशिशों के लिए मजबूर हो गई है। कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का नेताओं और विधायकों से, विधायकों का मंत्रियों से, मंत्रियों एवं उपमुख्यमंत्री का मुख्यमंत्री से एवं प्रदेश की जनता का कांग्रेस से भरोसा उठ चुका है, इसीलिए कांग्रेस को बार-बार भरोसे के सम्मेलन करने पड़ रहे हैं। 39हजार नवजात शिशुओं की मौत, 7हजार बलात्कार, 3हजार से ज्यादा हत्याएँ, 26हजार से ज्यादा आत्महत्याओं एवं वादाखिलाफी का कीर्तिमान रचने वाली इस कांग्रेस सरकार के कितने भी भरोसे के सम्मेलन हो जाएँ, अब जनता इन पर भरोसा नहीं करने वाली। जनता का भरोसा भाजपा पर तेजी से बढ़ रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47