Advertisement

गोड़ियारी के ग्रामीणों ने घेरा पंचायत भवन, ग्राम पंचायती कार्य, मनरेगा, रोड़, कुआं, पर धांधली का आरोप, जमकर हंगामा कार्यवाही की मांग

 

 

गरियाबंद मैनपुर खबर : ग्राम पंचायतों के जरिये ग्रामीणों के विकास व विस्तार साथ ही गावों की दिशा व दशा बदलने सरकार ने अनेक कार्ययोजना बनाकर ग्रामीण इलाकों में क्रियान्वयन किया जा रहा है ताकि गरीब व बेरोजगारी से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सके आर्थिक विकास हो सके पर लेकिन कुछ जिम्मेदार लोगों ने इस कदर मनमानी की है जिससे आज ग्रामीणों को अपनी हक के लिए लड़ना पड़ रहा है आवज़े उठाने पड़ रहे है

ऐसा एक मामला इन दिनों सुर्खियों में है गरियाबंद जिला के ग्राम पंचायत गोड़ियारी बता दे बीते दिन इस पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने पंचायत का घेराव कर जमकर पंचायत के विरुद्ध नारेबाजी की और अपना हक और अधिकार की मांग लगातार जारी रखें ग्रामीणों का आरोप है कि यहाँ सरकारी मदों का बहुत दुरुपयोग किया जा रहा है ग्रामीणों ने इससे जुड़े सभी लोगों के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है

 

 

लगभग सैकड़ों की तादाद में ग्राम पंचायत से गुढ़ियारी की पंचायत का घेराव ग्रामीणों द्वारा किया गया अपना विभिन्न मांगों को लेकर, अधूरे भुगतान को लेकर,पंचायत की अनियमितता को लेकर ग्रामीण काफी नाराज है ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया साथ ही उन्होंने आगे इसकी कार्यवाही कलेक्टर तक करने की बात कही है

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष खिरेंद्र यादव पिता गिरधर यादव के कुआं खोदने का कार्य पूर्ण कर दिया गया जबकि अधूरा था लेवर का पेमेंट भी हो गया था ग्रामीणों के आरोप में पुनः नया कुंआ बनाने की बात कही गयी जिसके विरोध में देर रात तक हंगामा जारी रहा

 

 

वहीं ग्रामीणों का आरोप लगाया है कि अभी तक अन्य कार्यों का भुगतान नहीं हुआ है बगैर काम कर रहे लोगों का भी हाजिरी लिया जा रहा है और जो काम कर रहे हैं उनकी हाजिरी नहीं दिया जा रहा है कई लोगों के जॉब कार्ड में भी हेराफेरी करने के आरोप है और तो और ग्रामीणों ने यह भी कहा की पंचायत अपनी मनमानी करता है जिसके चलते ग्रामीणों को ना तो रोजगार मिल पाता है और ना सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलता है ग्राम पंचायत पर आरोप यह भी लगाए गए हैं कि अपने ही परिवार के सदस्यों का हाजिरी बगैर काम किए चढ़ाया जाता है और पंचायत पर सरकारी मदों का जमकर बंदरबांट हो रहा है

 

 

बीडीसी भूमि यादव द्वारा सभी ग्रामीणों को एक जुट करके पंचायत घेराव किया उनकी मांग यह है कि इससे जुड़े दोषियों पर कार्यवाही हो ताकि ग्रामीणों को न्याय मिले दुसरीं ओर पंचायत पर चल रहे अनियमितता ओर मनमानी के खिलाफ उन्होंने आवज़ उठाया है कलेक्टर कार्यालय जा कर ग्रामीणों को न्याय दिलाने की बात कही

 

 

जब इन मामलों की जानकारी के लिए पत्रकारों की टीम ग्राम पंचायत गोड़ियारी पहुंची तो जानकारी देने के बजाए सरपंच टीकम सिंह मांझी ने अभद्रता पुर्ण व्यवहार किया जानकारी देने से मना किया और ग्रामीणों की मांगों को अनदेखा करते हुए समस्याओं का निराकरण नहीं करूंगा कहा गया

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47