Advertisement

इस बार हम 75 से आगे बनायेंगे सरकार – रविन्द्र चौबे

इस बार हम 75 से आगे बनायेंगे सरकार – रविन्द्र चौबे

मंत्री श्री चौबे ने 9 वीं बार कांग्रेस प्रत्याशी के लिए ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को दिये आवेदन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा/साजा – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व चुनाव अभियान समिति के निर्देश पर साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के कद्दावर पंचायत मंत्री रवीन्द्र चौबे ने कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर 9 वीं बार अपनी दावेदारी का आवेदन ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष वर्मा को सौंपे। दावेदारी प्रस्तुत करने के पश्चात मंत्री श्री चौबे ने जिलाध्यक्ष सहित सभी ब्लाक अध्यक्षों, नगर पंचायत अध्यक्षों को कांग्रेस गमछा एवं टोपी पहनाकर सम्मान किए। उक्त कार्यक्रम अम्बेडकर भवन साजा में संपन्न हुआ, जहां हजारों की संख्या में वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहें।
श्री चौबे ने कहा कि कांग्रेस की भुपेश बघेल सरकार के छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति की चर्चा देश में हो रही हैं। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, किसानों को न्याय योजना के तहत आर्थिक सहायता सहित सर्व वर्ग के लिए भूपेश सरकार ने बेहतर कार्य किया हैं। श्री चौबे ने कहा कि इस बार हम 75 से आगे सरकार बनायेंगे। आप सभी कांग्रेस परिवार के अहम सदस्य हैं, आप सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही विधानसभा साजा में लगातार कांग्रेस पार्टी की जीत होती आ रही हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी जोश, उत्साह और निष्ठा पूर्वक अपने अपने बूथों में संगठन के कार्यों को संपादित करें, ताकि पुनः गांव से लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार आप सभी की मेहनत से बन सकें। उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने अपने अपने बूथों में पुनः कांग्रेस पार्टी को जिताने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, युवा नेता अविनाश चौबे, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशी पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष साजा संतोष वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष थान खमरिया जितेंद्र उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष धमधा शिवकुमार वर्मा, जनपद अध्यक्ष साजा दिनेश वर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, नगर पंचायत साजा अध्यक्ष शालिनी जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि मनोज जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि विनोद कुंजाम, नगर पंचायत धमधा अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, नगर पंचायत देवकर अध्यक्ष प्रतिनिधि बिहारी साहू, थान खमरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव बिंदल, नगर पंचायत परपोड़ी अध्यक्ष प्रतिनिधि गुड्डू जायसवाल, बेमेतरा मंडी अध्यक्ष पुन्नी पटेल, हेमंत साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति मौंहगांव, कृष्णा राठी अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति साजा, खेलन बघेल अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति मोहतरा, जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस राजा चौबे, विधानसभा अध्यक्ष अंजोर यदू, ब्लाक महासचिव संदीप चौबे, विनय शर्मा सहित हजारों की संख्या में साजा धमधा विधानसभा क्षेत्र के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47