Advertisement

समाधान में शिकायत पर परपोडी पुलिस ने दो सटोरियों से 4100 रूपये एवं सट्टा-पट्टी किया जप्त

समाधान में शिकायत पर परपोडी पुलिस ने दो सटोरियों से 4100 रूपये एवं सट्टा-पट्टी किया जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – जिला पुलिस द्वारा जारी हेल्प लाईन नंबर 9479257558 (समाधान) पर एक व्यक्तिय से शिकायत प्राप्त हुआ कि थाना परपोडी क्षेत्रांतर्गत शराब भट्ठी के पास एवं बिजली आफिस के पीछे परपोडी में आमजगह पर विभिन्न नम्बरों पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख रहा हैं। समाधान में उक्त शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा समाधान सेल प्रभारी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं थाना प्रभारी परपोडी को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल व एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज 21 अगस्त को थाना परपोडी स्टाफ पहुच कर शिकायत के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान अलग-अलग जगहों से दो सटोरियों को विभिन्न नम्बरों पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकडा गया। आरोपीगणों सुल्तान खान पिता स्वं. सुबेदार खान उम्र 32 साल साकिन वार्ड नं. 06 परपोडी, बरकत खान पिता स्वं. शहीद खान उम्र 30 साल साकिन वार्ड नं. 01 परपोडी पर थाना परपोडी में जुआ सट्टा का 2 प्रकरण दर्ज कर 2 सटोरियों के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। सटोरियों के पास से कुल जुमला नगदी रकम 4100 रूपये एवं सट्टा-पट्टी जप्त किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में थाना परपोडी प्रभारी निरीक्षक सीआर ठाकुर, प्रधान आरक्षक दिनेश सोनी, आरक्षक शिव कुमार यादव, टिकेन्द्र यादव, भावेश गोश्वामी एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47