Advertisement

Ambikapur : कर्मचारियों के लंबित मांगो के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को सौपा ज्ञापनः प्रदेश महामंत्री- आनंद सिंह यादव…………….

कर्मचारियों के लंबित मांगो के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को सौपा ज्ञापनः प्रदेश महामंत्री- आनंद सिंह यादव…………….

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्त्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर भोजनावकाष में जिला शाखा सरगुजा प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को कलेक्टर सरगुजा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मुख्य मांगें प्रदेश के लिपिकों एवं अन्य सवर्ग के वेतन विसंगती एवं विभिन्न मांगों को लेकर पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करते हुए कर्मचारी हित के सिफारिसों को लागू, कर्मचारी/अधिकारियों को सेवानिवृत्त पर अर्जित अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन मध्यप्रदेश की भांति आदेश जारी, नवनियुक्त कर्मचारियों का तीन वर्ष सेवा अवधि में 70, 80, 90 प्रतिशत मिलने वाली स्टायपेण्ड की बाध्यता समाप्त कर सेवा अवधि से पूर्ण वेतन पूर्व की भांति प्रदान किया जावे, कांग्रेस के घोषणा पत्र 2018 के अनुसार समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवाकाल में चार स्तरीय वेतनमान के आदेश जारी, व्याख्याता/प्रधानपाठक माध्यमिक शाला से प्राचार्य पदोन्नति को विधानसभा चुनाव के पूर्व आदेश जारी, संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवायें अंतर्गत् सरगुजा संभाग अम्बिकापुर द्वारा आज दिनांक तक सहा0ग्रेड-03 लिपिक वर्गिय कर्मचारियों के पदोन्नति प्रक्रिया को लंबित रखा गया है। जबकी सभी संवर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण कर आदेष जारी कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

छ.ग. शासन द्वारा सभी विभागों में वरिष्ठता के आधार पर निरन्तर पदोन्नति आदेष जारी किया जा रहा है। इस पर संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग अम्बिकापुर, सरगुजा संभाग को शीघ्र पदोन्नति करने हेतु निर्देष, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग रायपुर, छ.ग. के अंतर्गत सहा0ग्रेड-03 के कर्मचारियों का पदोन्नति की प्रक्रिया आज दिनांत तक लंबित रखा गया है जो कि अन्य संवर्गों की पदोन्नति लगभग पूरी कर ली गई है। इस पर संज्ञान लेकर तत्काल पदोन्नति की कार्यवाही, शिक्षकों को पंचायत सेवा अवधि के समय सर्वशिक्षा अभियान के कर्मचारी वर्ग 3 व 2 को उनके सेवाकाल का डीए, समयमान, पुनरीक्षित वेतनमान का एरियस राशि आज पर्यंत नही दिया जा रहा है जबकि उसी समय का बकाया राशि टी-संवर्ग व ई-संवर्ग को हर वर्ष भुगतान किया जा रहा है व सरगुजा जिले के समस्त विभागों के कर्मचारियों के लंबित पदोन्नति की शीघ्र कार्यवाही।

ज्ञापन सौंपते समय प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, उपाध्यक्ष सुधीर राणा, राजेष्वर सिंह, अजय शुक्ला, जिला सचिव संजय यादव, विकास गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संतोष दुबे, सह कोषाध्यक्ष मुकेष झलरिया, संगठन सचिव राकेष पुरी, सुरेष गायकवाड़, तहसील अध्यक्ष बृजेष मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष लुण्ड्रा विजय गुप्ता, आनंद तिर्की, योगेन्द्र सिंह, बलवंत सिंह, निरंजन लकड़ा, सचिन पैकरा, महेष यादव, सुषमा मिंज, सलपा तिर्की, टिकेष्वर पैकरा, संजय लकड़ा, विक्रम लकड़ा, अलेक्स कुजूर, अनुराग मिंज, कल्याण सिंह, निषांत दुबे, सूरज गुप्ता, संतोष वर्मा, राजकुमार उपाध्याय, मनोज सोनी, सागर मिश्रा, सुनील सिंह, कौषलेन्द्र पाण्डेय, प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM