Advertisement

कोरबा : संगवारी पुलिस अभियान के अंतर्गत प्रभारी व बीट आरक्षक घर-घर जाकर कर रहे समस्या का निदान…विजिटिंग कार्ड के माध्यम से जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

कोरबा : संगवारी पुलिस अभियान के अंतर्गत प्रभारी व बीट आरक्षक घर-घर जाकर कर रहे समस्या का निदान…विजिटिंग कार्ड के माध्यम से जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

 

कोरबा :- पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक मीणा(आईपीएस) द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों का मीटिंग लेकर निर्देशित किया गया है कि अपराध मुक्त स्वस्थ समाज के निर्माण में पुलिस के साथ साथ आम जनता की भूमिका अति महत्वपूर्ण होती है ।आम जनता के सहयोग के बिना न तो अपराधों को नियंत्रित किया जा सकता है और न ही अपराधी को दंड दिलाया जा सकता है ।आम जनता से मधुर संबंध स्थापित होने पर आसूचना तंत्र मजबूत होता है एवम अपराध की पूर्व सूचना पुलिस तक पहुच जाती है।अतः आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास एवम सहयोग का वातावरण निर्मित कर पुलिस की पहुंच सीधे आम जन तक सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जन निर्भीक होकर पुलिस का सहयोग कर सकें ।
आम जन तक पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की पहुंच सुनिश्चित करने ,आसूचना तंत्र मजबूत करने एवम आम जनता से मित्रवत सम्बन्ध स्थापित करने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में आने वाले शहर/गांव को छोटे छोटे बीट में विभक्त कर प्रत्येक बीट में 1 आरक्षक/प्र आरक्षक को जिम्मेदारी दिया जाकर बीट प्रणाली की शुरुआत की गई है। इस अभियान को संगवारी पुलिस नाम दिया गया है ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा प्राप्त उपरोक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के नेतृत्व एवम उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राम गोपाल करियारे,नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू,नगर पुलिस अधीक्षक दर्री खोमन सिन्हा के मार्गदर्शन में कोरबा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी संगवारी पुलिस अभियान के अंतर्गत अपने अपने क्षेत्रों में बीट प्रणाली के माध्यम से आम जन तक लगातार संपर्क स्थापित कर पुलिस जनता सम्बन्धों को मजबूत बनाकर मित्रवत पुलिसिंग कर रहे हैं । इसी कड़ी में पुलिस चौकी सीएसईबी कोरबा के प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू द्वारा चौकी क्षेत्र को 12 अलग अलग बीट में विभाजित कर प्रत्येक बीट में 1 आरक्षक को बीट की जिम्मेवारी दी गई है व 4 बीट पर एक सहायक उप निरीक्षक/प्र आर को बीट प्रभारी नियुक्त किया गया है । सभी बीट प्रभारी अपने मातहतों के सहयोग से लगातार अपने बीट में मीटिंग लेकर आम जनता तक अपनी पहुँच सुनिश्चित कर रहे है सायबर क्राइम ,नशा मुक्ति,सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील कर समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कर रहे है ।
इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभिनव पहल करते हुए प्रत्येक बीट का अलग अलग विजिटिंग कार्ड छपवा कर वितरण किया जा रहा है जिस पर चौकी प्रभारी,बीट प्रभारी एवम बीट आरक्षक का नाम व मोबाइल नम्बर लिखकर हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है, आम जनता से सहयोग की अपील की गई है ।

 

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47