Advertisement

मुंगेली : बुलंद हौसले और जिला प्रशासन द्वारा की गई मुकम्मल व्यवस्था के फलस्वरूप 23 हजार 204 मरीजो ने दी कोरोना को मात

मुंगेली 10जून 2021कोरोना संक्रमण की चुनोतियो के बीच जिले में संचालित होम आइसोलेशन और कोविड हॉस्पिटल में डॉक्टर एवं उनकी पूरी टीम लोगो को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने में लगातार जुटी हुई है। एक ओर जहाँ मरीजो की मजबूत इच्छा शक्ति और बुलंद हौसलो ने तो वही दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा की गई मुकम्मल व्यवस्था के फलस्वरूप गंभीर मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो रहे है। इसी कड़ी में जिले में अब तक होम आइसोलेशन और कोविड हॉस्पिटल से 23 हजार 204 मरीज कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हुए और अब वे सामान्य जीवन जी रहे है। नवपदस्थ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बताया कि जिले में कल 08 जून तक केवल 262 एक्टिव प्रकरण है , आने वाले कुछ समय में ही ये मरीज भी स्वस्थ होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57