Advertisement

आबकारी विभाग ने कायम किये अवैध शराब के 45 आपराधिक प्रकरण

रायगढ़, 10 जून2021कलेक्टर श्री भीम सिंह ने जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं भंडारण करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु सहायक आयुक्त आबकारी को निर्र्देशित किया है। कलेक्टर के निर्देश पर सहायक आयुक्त ने आबकारी अमले को सूचित करते हुये कहा है कि जिले में सघन गश्त करते कही भी इस तरह के मामले सामने आने पर अवैध शराब जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये न्यायालीन कार्यवाही करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसी तारतम्य में पुसौर क्षेत्र में ओडि़सा की शराब तस्करी कर बिक्री की सूचना मिली। आबकारी उप निरीक्षक रमेश सिंह सिदार ने त्वरित कार्यवाही करते हुये ग्राम-कान्दागढ़ के प्रमोद चौहान को 38 पाउच मयूर छाप ओडि़शा राज्य की महुआ शराब बेचने के लिये रखे हुए पकड़ा गया। प्रत्येक पाउच में 180 मिली लीटर शराब भरी हुई पाई गई, कुल 6.84 लीटर शराब बरामद होने पर आरोपी को आबकारी एक्ट की धारा 34(2) की तहत जेल भेजा गया। ग्राम औरदा के लालाराम साव द्वारा अंग्रेजी शराब अवैध रूप से बिक्री की शिकायत पर उडऩदस्ता उप निरीक्षक श्री रंजीत गुप्ता ने तलाशी लिया, 10 पाव विदेशी मदिरा गोवा के बिक्री करते पाये जाने पर आरोपी लालाराम साव को गिरफ्तार कर प्रकरण कायम किया।
ग्राम लोईंग थाना चक्रधर नगर क्षेत्र में शराब बनाकर बेचने की सूचना पर आबकारी टीम ने जॉच किया, रोहित कुमार के घर की तलाशी में 3 लीटर महुआ शराब बेचने के लिए रखा हुआ पाया। आरोपी रोहित के विरूद्ध न्यायालयीन कार्यावाही की। ग्राम झिकाबहाल थाना तमनार के राजू यादव को ओडि़शा राज्य की रायल स्टेग विदेशी शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, आरोपी राजू यादव ग्राम- झिंकाबहाल, थाना- तमनार को न्यायालय घरघोड़ा में पेश किया जा रहा है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार अग्रवाल को ग्राम बनखेता थाना- चक्रधर नगर में अवैध शराब बना कर बेचने की खबर मुखबिर से मिलने पर टीम बनाकर दबिश दी। ग्राम बनखेता के संजू उरांव को 04 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया। जिसका चालान न्यायालय रायगढ़ में पेश किया जा रहा हैै।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57