Advertisement

गंगालूर रीपा मे तार फेंसिंग का कार्य समूह की महिलाओं के लिए बना आजिविका का जरिया

बीजापुर : गंगालूर रीपा मे तार फेंसिंग का कार्य समूह की महिलाओं के लिए बना आजिविका का जरिया

गांव में ही स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होने से ग्रामीण महिलाओं में उत्साह का वातावरण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बीजापुर जिला मुख्यालय अंतर्गत ब्लाक बीजापुर के ग्राम पंचायत गंगालूर में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) में इन दिनों तार फैंसिंग का कार्य जोरो पर चल रहा है। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू के कुशल नेतृत्व में रूपा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तार फैंसिंग का कार्य किया जा रहा है। गंगालूर ग्राम पंचायत के 10 महिलाओं के समूह को रोजगार प्रदाय किया जा रहा है। वर्तमान में समूह द्वारा 38 किलो के 12 बंडल तैयार किये गये है। समूह की महिलाएं अपने कोमल हाथों से मजबूत तार चैन लिंक फैंसिंग निर्माण कर रहे हैं। तार लिंक फैंसिंग निर्माण कर अच्छी आय प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। वर्तमान में समूह के 10 सदस्य अध्यक्ष-श्रीमती कमलादई हेमला, सचिव- श्रीमती मंजू हेमला, समूह के अन्य महिलाओं के द्वारा चैन लिंक फैंसिंग निर्माण किया जा रहा है। तार फैंसिंग कार्य कर रही महिलाओं ने बताया कि जिला प्रशासन की मदद से अच्छी एवं मजबूत तार फैंसिंग निर्माण कर सस्ती दरों में ग्रामीणों को उपलब्ध कराने का लक्ष्य लिया गया है। गंगालूर ग्राम में रीपा के खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान हो रहा है जिससे ग्रामीणजन भी काफी खुश है। रीपा खुलने से पहले कार्य करने के लिए गांव से दूर अन्यत्र स्थानों में जाया करते थे। आज अपने घर पास में ही आसानी से कार्य मिल रहा है। शासन प्रशासन के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को ओर अधिक रोजगार उपलब्ध करने की ओर कदम बढ़ा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47