Advertisement

कोण्डागांव : छात्र छात्राओं ने गिरोला में पत्र लेखन एवं मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया

कोण्डागांव : छात्र छात्राओं ने गिरोला में पत्र लेखन एवं मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोण्डागांव जिले मे चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) कार्यक्रम के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा एवं स्वीप नोडल अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा ठाकुर के मार्गदर्शन में कोण्डागांव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरोला के लगभग 250 छात्र छात्राओं ने अपने अपने माता पिता, पालकों को पत्र लिखकर वोटर लिस्ट अपना नाम जुड़वाने एवं मतदान दिवस अधिक से अधिक मतदान कर जिले मे मतदान के प्रतिशत को बेहतर से बेहतर करने के लिए निवेदन किया। इसके साथ ही इन पत्रों को घर के अन्य सदस्यों के समक्ष पढ़कर उन्हें अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी मे कार्यक्रम संयोजक टी ऐंकट राव के नेतृत्व मे संस्था मे अध्यनरत लगभग 250 छात्र छात्राओं ने स्वयं के पत्रों के साथ लोक तंत्र का यह आधार वोट ना हो कोई बेकार, घर घर अलख जगाएंगे मतदाता जागरूक बनाएंगे, अठारह वर्ष की उम्र कर ली पार मिला वोट का अब अधिकार जैसे गगनचुंबी नारो के साथ एक विशाल एवं आकर्षक स्वीप मानव श्रंखला बनाकर शतप्रतिशत मतदान के प्रति ग्रामवासियों को जागरूक किया। यह मानव श्रृंखला स्कूली छात्र छात्राओं एवं ग्रामवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र था।
इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता वेणुगोपाल राव, प्राचार्य महेंद्र गौतम, व्याख्याता संजय राठौर, मोहन लाल मरकाम, वीरेंद्र ठाकुर, जितेंद्र सिंह, दीपक नाग, कल्पना वासनीकर, रिचा शुक्ला, प्रेमलता कोर्राम, गमबत्ती नेताम, खेल अनुदेशक जी.रामेश्वर राव, अमित देवांगन, उमेश्वरी दीवान, फाल्गुनी पटेल, मेहतरीन बाई एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57