Advertisement

कायाकल्प आयुष-2023 कार्यक्रम अंतर्गत जिले के चार आयुष संस्थाओं को मिला पुरस्कार

रायगढ़ : कायाकल्प आयुष-2023 कार्यक्रम अंतर्गत जिले के चार आयुष संस्थाओं को मिला पुरस्कार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने स्वच्छता को बढ़ावा देने, संक्रमण की रोकथाम और अपशिष्ट प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के 25 आयुष संस्थाओं को कायाकल्प आयुष-2023 का पुरस्कार प्रदान किया। इसी कड़ी में बिलासपुर संभाग से रायगढ़ जिले ने डिस्पेंशरी केटेगरी में सभी 3 एवं आयुष केन्द्र में 1 सहित सर्वाधिक 4 पुरस्कार अपने नाम किये।
उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश की आयुष संस्थाओं में काफी बदलाव आया है। राज्य और केंद्र सरकार से इसके लिए लगातार सहयोग और राशि मिल रही है। उन्होंने इनका सदुपयोग करते हुए इन पद्धतियों का ज्यादा से ज्यादा लाभ लोगों तक पहुंचाने तथा आयुष संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में करने को कहा। पूरे देश में आज पहली बार आयुष संस्थाओं के मूल्यांकन के बाद उन्हें पुरस्कार दिए जा रहे हैं। जिन संस्थाओं को आज पुरस्कार मिल रहा है वे अन्य संस्थाओं के लिए पथ प्रदर्शक बनने के साथ ही अपना स्तर लगातार आगे लेकर जाएं।
उल्लेखनीय है कि स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का चार चरणों में मूल्यांकन के बाद उत्कृष्ट पाए गए 25 आयुष संस्थाओं का इन पुरस्कारों के लिए चयन किया गया था। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार आयुष संस्थाओं में स्वच्छता को बढ़ावा देने, संक्रमण की रोकथाम तथा अपशिष्ट प्रबंधन के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रदेश में कायाकल्प-आयुष का क्रियान्वयन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है।
कलेक्टर ने दी आयुर्वेद विभाग को बधाई
कायाकल्प आयुष-2023 अंतर्गत राज्य में रायगढ़ जिले के 4 संस्थानों को स्थान मिलने पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने पूरे आयुर्वेद विभाग की टीम को बधाई दी। उन्होंने स्वच्छता, संक्रमण पर नियंत्रण और अपशिष्ट प्रबंधन के लिए किए गए कार्यों के लिए सभी आयुष संस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्यस्थल में अपने काम के प्रति गौरव को बढ़ाता है।
इन आयुर्वेद अस्पतालों को मिला पुरस्कार
कायाकल्प-आयुष के अंतर्गत डिस्पेंशरी श्रेणी में शासकीय आयुर्वेद औषधालय बर्रा को प्रथम, शासकीय आयुर्वेद औषधालय भेड़वन को द्वितीय एवं शासकीय आयुर्वेद औषधालय समकेरा को तृतीय स्थान मिला। इसी तरह आयुष सेंटर श्रेणी में आयुष केन्द्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कनकबीरा ने प्रथम पुरस्कार पाया। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने रायगढ़ जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.मीरा भगत को प्रशस्ति पत्र सहित पुरस्कार के रूप में प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57