Advertisement

भाईयों की कलाई में बंधेगी स्व सहायता समूह द्वारा बनाई गई राखियां

मुंगेली : भाईयों की कलाई में बंधेगी स्व सहायता समूह द्वारा बनाई गई राखियां

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन में स्व सहायता समूह द्वारा बनाई गई राखियां भाईयों की कलाई में बंधेगी। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले में कार्यरत विभिन्न स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा राखियां तैयार किया जा रहा है और स्थानीय बाजार व जिला मुख्यालय में संचालित सी-मार्ट के माध्यम से विक्रय किया जा रहा है। इससे उन्हें अच्छी खासी आमदनी प्राप्त हो रही है। विकासखण्ड पथरिया के ग्राम रोहराकला के आदर्श महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने राखी बेचकर 07 हजार 02 सौ रूपए की आमदनी प्राप्त की है।
समूह की सदस्य श्रीमती अंजोरी बाई ध्रुव ने बताया कि उन्होंने अपनी आय में वृद्धि के लिए राखी त्यौहार को ध्यान में रखते हुए राखियां बनाकर लोकल बाजारों, सी-मार्ट और अपने क्लस्टर के समूहों के माध्यम से विक्रय कर रही है। इससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिल रही है। समूह की महिलाएं अपनी मेहतन व लगन से राखी बेचकर प्राप्त की गई आमदनी से काफी उत्साहित हैं और आगामी त्यौहारों में भी नए उत्पादों से अतिरिक्त आय प्राप्त करने के लिए कार्य करना चाहती है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57