Advertisement

स्कूल शिक्षा विभाग में एडिशनल कलेक्टरों को पदस्थ करने को लेकर हाई कोर्ट का फैसला, मूल विभाग में लौटाए जायेंगे वापस

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ किए गए राज्य प्रशासनिक सेवा के दोनों अफसरों को मूल संवर्ग में लौटना पड़ेगा। दोनों ही अफसर जीएडी के आदेश का इंतजार कर रहे हैं

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में हो रही गड़बडियों पर निगाह रखने साढ़े तीन माह पहले राप्रसे के दो एडीशनल कलेक्टरों को एडिशनल डायरेक्टर पदस्थ किया था। 9 मई को जारी आदेशानुसार राजेंद्र गुप्ता एडिशनल कलेक्टर बलौदाबाजार और प्रणव सिंह रायपुर को पदस्थ किया था। उनके चार्ज लेते ही विभागीय कैडर के जेडी, डीडी और डीईओ ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर विभाग के इन अफसरों ने टेकाम से मिलकर नियुक्ति रद्द करने की मांग की थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायपुर के जेडी श्री कुमार, और सरगुजा के जेडी हेमंत उपाध्याय ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इसी सप्ताह के शुरू में हाईकोर्ट ने नियुक्ति को अनुचित ठहराते हुए विभागीय कैडर के अफसरों को पदस्थ करने कहा। यहां यह उल्लेखनीय है कि दोनों याचिकाकर्ता JD, कुमार और उपाध्याय, हाल में उजागर हुए पदोन्नति और पोस्टिंग घोटाले में लिप्त रहे हैं। इन्हें मंत्री चौबे ने निलंबित भी कर दिया है । बहरहाल दोनो एडिशनल कलेक्टरों की जल्द ही नई पोस्टिंग हो जाएगी, ऐसा माना जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57