Advertisement

छत्तीसगढ़ में BJP की परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से, शाह 12 सितंबर को दिखाएंगे हरी झंडी

जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले से 12 सितंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का दर्शन कर भाजपा के नेता चुनावी शंखनाद करेंगे। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में ही शाह आम सभा को भी संबोधित करेंगे। जिसमें करीब 70 से 80 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा दो चरणों में होगी। इसके लिए भाटापारा के MLA शिवरतन शर्मा और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को संयोजक बनाया गया है। ये दोनों नेता दंतेवाड़ा में ही हैं। इनके साथ पूर्व मंत्री केदार कश्यप, बस्तर प्रभारी संतोष पांडेय भी मौजूद हैं। बुधवार को भाजपा कार्यालय में संगठन की बैठक लेकर यात्रा को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।

भाजपा के दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी ने बताया कि दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान में शाह आम सभा को संबोधित करेंगे। मंच कितना बड़ा होगा। डोम कहां से कहां तक होगा। बैठक गैलरी कैसी होगी। मैदान पहुंचकर इसकी तैयारी अब शुरू कर दी गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने रायपुर में प्रेसवार्ता लेकर बताया था कि पहले चरण की यह यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक निकलेगी। करीब 1728 किमी की यह यात्रा 16 दिन में पूरी की जाएगी। इसमें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में करीब 45 आम सभाएं, 32 स्वागत सभाएं और 5 रोड शो होंगे।

16 सितंबर से शुरू होगा दूसरा चरण

भाजपा की परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण 16 सितंबर जशपुर से शुरू होगा। इसमें BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। दूसरे चरण की यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। दूसरी परिवर्तन यात्रा 12 दिनों में 1261 किमी का सफर तय करेगी। 2 संभागों के 14 जिलों के 39 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। दूसरे चरण में 39 आम सभाएं, 53 स्वागत सभाएं और 2 रोड शो होंगे।

28 को होगा समापन, प्रधानमंत्री होंगे शामिल

प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि, इन दोनों यात्रा का समापन 28 सितंबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों यात्रा करीब 2989 किमी की होगी। अलग-अलग जगह पर भाजपा के राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तर के नेता भी शामिल होंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47