Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार झूठ फरेब वाली सरकार

राजिम/रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज राजिम विधानसभा केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा कार्यालय राजिम के उद्घाटन बाद अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार को झूठ फरेब वाली सरकार बताया है।

साव ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में झूठ फरेब वाली सरकार चल रही है। यहां के मुख्यमंत्री इतना अधिक झूठ बोलते हैं कि गधे को भी ज्वर आ जाये। जब हम सुबह उठकर राम राम कहते हैं उस समय यहां के मुख्यमंत्री झूठ बोलने के लिए निकलते हैं। वाह भूपेश बघेल जी हम छत्तीसगढ़ के गांव में रहने वाले लोग हैं। आप छत्तीसगढ़िया लोगों को बासी खाना सीखा रहे जैसे बासी की उत्पत्ति तो आपके मुख्यमंत्री बनने के बाद ही हुई है। आपके मुख्यमंत्री बनने से पहले छत्तीसगढ़ के लोग बासी खाना नही जानते थे। छत्तीसगढ़िया लोग हरेली तिहार और गेड़ी चढ़ना नही जानते थे। ऐसा प्रचारित करने काम छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किया है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने काम के नाम पर किया केवल भ्रष्टाचार

मुख्यमंत्री भूपेश काम के नाम पर छत्तीसगढ़ को चारों तरफ से केवल लूटने का काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ को भूपेश बघेल ने पूरे देश में बदनाम कर दिया है। कोयला घोटाला, शराब घोटाला, चावल घोटाला, जमीन घोटाला, DMF घोटाला, गौठान घोटाला इस घोटालेबाज सरकार ने तो गोबर में भी घोटाला करने का काम कर दिखाया है।

साव ने रोका छेका अभियान को असफल बताया उन्होंने कहा कि यह रोका छेका की बात करती है। जिसके लिए गौठान बनाये हैं। आज गौठान सुनसान पड़े हैं। सड़कों पर गाय बैल बैठे हुए हैं। सड़क गौठान बन गया है। सड़कों पर गायों की मौत हो रही है। लेकिन ये सरकार गाय औऱ गोबर के नाम पर भी भ्रष्टाचार करने से पीछे नही हटी।

भूपेश सरकार ने एक भी वादा नही किया पूरा, प्रदेश में विकास कार्य ठप्प

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश के पौने पांच साल के कार्य को लेकर कहा कि इस कांग्रेस की सरकार ने एक भी वादा पूरा नही किया। प्रदेश में विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप्प पड़ गया है। एक रुपये का विकास कार्य इस सरकार ने नही किया है और इनके घोषणा वीर मुख्यमंत्री रोज घोषणा पर घोषणा कर रहे हैं।

साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है। हत्या, लूट, दुष्कर्म की घटनाएं प्रतिदिन ही रही है। लेकिन यहां के मुख्यमंत्री चेहरा चमकाने में लगे हैं। आज छत्तीसगढ़ की बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जिसके लिए जिम्मेदार ये कांग्रेस की सरकार है।

राजिम विधानसभा क्षेत्र के 200 से अधिक लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

भाजपा सरकार के प्रभाव, प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रियता से प्रभावित होकर राजिम विधानसभा क्षेत्र के 200 से अधिक लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सबका स्वागत करते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में आप सभी का स्वागत है। G20 के आयोजन से आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व को ये समझाने का प्रयास किया कि आने वाला भविष्य भारत का है। भारत विश्व गुरु बनने के मार्ग पर आगे बढ़ चुका है। आप सबके भाजपा प्रवेश से संगठन मजबूत होगी और प्रधानमंत्री मोदी को ताकत मिलेगी।

छत्तीसगढ़ की जनता देगी जवाब

साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ को लूटने वाले और छत्तीसगढ़िया लोगों को ठगने वाले इस कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ कर फेंकेगी। छत्तीसगढ़ के लोग बहुत भोले हैं। कांग्रेस के झूठे वादों और फरेब में जनता नही आने वाली। इस पौने पांच साल में छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री का ओ स्वरूप देख लिया है। जो अब यहां की जनता दुबारा देखना नही चाहेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47