डीजल और पेट्रोल के लगातार बढ़ते हुए दरों के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन-

डीजल और पेट्रोल के लगातार बढ़ते हुए दरों के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन-

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के आव्हान पर

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

 

 

आज दिनांक 11/06/2021 को रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस सेवादल के अध्यक्षों के नेतृत्व में लगातार पेट्रोल डीजल के बढ़ते हुए दामों के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
ज्ञात हो कि दरभा नक्सली हमले में गोली लगने के कारण इलाज़ के दौरान आज ही के दिन हमारे पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदरणीय श्री विद्या चरण शुक्ल जी शहीद हुए थे जिनकी आज पुण्यतिथि भी है।
सर्व प्रथम आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय रायगढ़ में स्वर्गीय श्री पंडित विद्या चरण शुक्ल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्यों का अनुसरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
तत्पश्चात सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कोविड-19 के गाईड लाईन का पालन करते हुए पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार वृद्धि के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से
जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री अनिल शुक्ला जी कांग्रेस सेवादल (शहर) जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री नरेश जायसवाल जी, कांग्रेस सेवादल (ग्रामीण) जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री संतोष बोहिदार जी, महिला कांग्रेस सेवादल (शहर) जिला अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती अनिता ओगरे जी सहित भारी संख्या में कांग्रेस एवं कांग्रेस सेवादल के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई।

उक्त प्रेस विज्ञप्ति श्री सुदेश कुमार लाला मिडिया प्रभारी
कांग्रेस सेवादल (शहर) जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ द्वारा जारी किया गया।